Mohammed Shami Big Record: इकाना स्टेडियम में भले ही लखनऊ सुपर जायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इस मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. शमा ने पारी की पहली ही गेंद पर केएल राहुल का शिकार कर, यह उपलब्धी हासिल की है. यह आईपीएल में पांचवां मौका था, जब दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने पारी की पहली गेंद पर विकेट हासिल लिया हो. शमी इतनी बार ऐसा करने वाले इकलौते गेंदबाज हैं.
शमी के पास नहीं है कोई
प्रवीण कुमार, उमेश यादव, ट्रेंट बोल्ट, लसिथ मलिंगा, भुवनेश्वर कुमार, अशोक डिंडा और पैट कमिंस ने आईपीएल में 3-3 मौकों पर पहली ही गेंद पर विकेट लिया है. लेकिन टीम इंडिया से बाहर चल रहे शमी सबसे आगे हैं.
In the air.....and TAKEN 😍
— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2026
A superb start for @LucknowIPL 👌
Mohd. Shami gets KL Rahul 1️⃣st ball 👏
Updates ▶️ https://t.co/lfP7dRNKfg#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvDC pic.twitter.com/oPUcn7ptCf
लखनऊ की बल्लेबाजी लड़खड़ाई
बात अगर मैच की करें तो बुधवार को हुए मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स 18.4 ओवरों में महज 141 रन पर सिमट गई. टीम को 19 के स्कोर पर कप्तान ऋषभ पंत (7) के रूप में झटका लगा. इसके बाद विकटों का गिरने का सिलसिला शुरू हुआ. लखनऊ पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई.
लखनऊ के लिए मिचेल मार्श ने 28 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों के साथ 35 रन बनाए, जबकि अब्दुल समद ने 25 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के के दम पर 36 रन बनाए. अपने होम ग्राउंड पर लखनऊ की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. टीम ने 71 के स्कोर तक अपने 5 विकेट खो दिए थे. लेकिन आखिरी के ओवरों में अब्दुल समद ने छोटी-छोटी साझेदारियां कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.
रिजवी के नाबाद अर्द्धशतक से जीती दिल्ली
142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने पारी की पहली ही गेंद पर केएल राहुल (0) का विकेट गंवा दिया. मोहम्मद शमी ने केएल राहुल को मोहसिन खान के हाथों कैच आउट कराया. इसके बाद टीम ने 26 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए, लेकिन यहां से समीर रिजवी ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ टीम को संभाल लिया.
दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 76 गेंदों में 119 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई. समीर रिजवी ने 47 गेंदों में नाबाद 70 रनों की पारी खेली, जबकि स्टब्स ने 32 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के के दम पर नाबाद 39 रनों की पारी खेली.
यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: जुलाई में जिम्बाब्वे का दौरा करेगी टीम इंडिया, आईपीएल के बीच जारी हुआ शेड्यूल
यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: ये 'अप्रैल फूल' प्रैंक नहीं, क्रिकेट वर्ल्ड कप खेलने वाली इटली, फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं