विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2017

महिला वर्ल्‍डकप : भारतीय टीम ने श्रीलंका को 16 रन से हराया, लगातार चौथी जीत दर्ज की

भारत के 232 रन के जवाब में श्रीलंका की टीम 50 ओवर में 216 रन ही बना सकी.

महिला वर्ल्‍डकप : भारतीय टीम ने श्रीलंका को 16 रन से हराया, लगातार चौथी जीत दर्ज की
भारतीय टीम की कप्‍तान मिताली राज ने 53 रन की पारी खेली....
  • मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है भारतीय टीम
  • मिताली राज की टीम ने टूर्नामेंट में अपने तीनों मैच जीते हैं
  • श्रीलंका टीम को अपने तीनों ही मैचों में मिली है हार
डर्बी: दीप्ति शर्मा के 78 और कप्‍तान मिताली राज के 53 रनों की पारी की बदौलत भारतीय टीम बुधवार को यहां महिला वर्ल्‍डकप 2017 के मैच में श्रीलंका टीम को एक अहम मुकाबले में 16 रनों से हरा दिया. भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 232 रन बनाए थे. मैच में जीत हासिल करने के लिए श्रीलंका टीम के सामने 233 रन बनाने का लक्ष्‍य है. जवाब में खेलते हुए श्रीलंका टीम की पूरी टीम 216 रन पर सिमट गई और इस तरह से भारत ने 16 रन से मैच जीत लिया. यह भारतीय टीम की लगातार चौथी जीत है. श्रीलंका टीम की ओर से सरंगिका ने सर्वाधिक 61 रन बनाए. भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 10 ओवर में 46 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट लिए. दीप्ती को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत पूनम राउत और स्‍मृति मंधाना की जोड़ी ने की. टीम का स्‍कोर अभी 21 रन तक ही पहुंच पाया था कि स्‍मृति मंधाना (8) को चंदिमा गुणारत्‍ने का शिकार बनना पड़ा. स्‍मृति का कैच शशिकला सिरीवर्देना ने लपका. 38 के स्‍कोर पर टीम को पूनम राउत (16 रन, तीन चौके) के रूप में दूसरा विकेट गंवाना पड़ा जिन्‍हें वीराकोडी ने चामरी अटापट्टू से कैच कराया. इसके बाद दीप्ति शर्मा और कप्‍तान मिताली राज की जोड़ी ने पारी को संभाला. दीप्ति का अर्धशतक 89 गेंदों पर पूरा हुआ. इस दौरान उन्‍होंने छह चौके लगाए. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी की. मिताली ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया. भारत का तीसरा विकेट दीप्ति शर्मा के रूप में पारी के 37वें ओवर में गिरा. दी‍प्ति ने अपनी 78 रन की पारी में 110 गेंदों का सामना कर 10 चौके लगाए. उन्‍हें ए. कंचना ने आउट किया. 40 ओवर तक पहुंचते-पहुंचते भारतीय टीम को झूलन गोस्‍वामी और कप्‍तान मिताली राज के विकेट भी गंवाने पड़े. जहां झूलन महज 9 रन बना पाईं वहीं मिताली ने चार चौकों की मदद से 53 रन की पारी खेली. इन दोनों के विकेट इनोका रनवीरा ने लिए. भारतीय टीम के अगले तीन विकेट हरमनप्रीत कौर (20), वेदा कृष्‍णमूर्ति (29)और मानसी जोशी (2) के रूप में गिरे. सुषमा वर्मा 11 और एकता विष्‍ट बिना कोई रन बनाए नाबाद रहीं. श्रीलंका के लिए सिरीपाली वीराकोडी ने सर्वाधिक तीन और इनोका रनवीरा ने दो विकेट लिए.

भारतीय टीम ने इससे पहले अपने शुरुआती तीन मैचों में मेजबान इंग्‍लैंड, वेस्‍टइंडीज और पाकिस्‍तान को हराया था. 
भारत ने पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड को 35 रन से हराकर बेहतरीन शुरुआत की और फिर दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराया. पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में 95 रन की जीत से टीम का मनोबल निश्चित रूप से सातवें आसमान पर है . (एजेंसी से इनपुट)

दोनों टीमें इस प्रकार हैं..


भारत: मिताली राज (कप्तान), पूनम राउत, स्मृति मंधाना,  दीप्ति शर्मा, हरमनप्रीत कौर, वेदा कृष्णमूर्ति, सुषमा वर्मा,  झूलन गोस्वामी, मानसी जोशी, एकता बिष्ट और पूनम यादव.

श्रीलंका:  इनोका रनवीरा (कप्‍तान),  निपुनी हंसिका, हासिनी परेरा, , चामरी अटापट्टू,  शशिकला श्रीवर्देना, दिलानी मनोदरा, प्रसादिनी वीराकोडी, ओशादी रानासिंघे, चंदिमा गुणारत्ने, अमा कंचना और  श्रीपाली वीराकोडी.
लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ICC Women's World Cup, INDIAvsSRILANKA, Mithali Raj, Smriti Mandhana, India Women, Sri Lanka Women
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com