विज्ञापन

बॉलीवुड स्टार ही नहीं क्रिकेटर्स भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से त्रस्त, कनाडा के कप्तान पर लगे थे गंभीर आरोप

दिलप्रीत सिंह बाजवा भारतीय मूल के कनाडाई क्रिकेटर हैं. उनका जन्म 26 जनवरी साल 2003 में भारत के पंजाब राज्य में स्थित गुरदासपुर में हुआ था. कनाडा की तरफ से वह बतौर ऑलराउंडर शिरकत करते हैं. यहीं नहीं टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा की टीम का अगुवाई भी कर चुके हैं. 

बॉलीवुड स्टार ही नहीं क्रिकेटर्स भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से त्रस्त, कनाडा के कप्तान पर लगे थे गंभीर आरोप
क्रिकेटर को भी धमकी दे चुका है लॉरेंस बिश्नोई गैंग

एक बार फिर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग सुर्खियों में है. क्योंकि बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के ऊपर फायरिंग हुई है. जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने खुद ली है. ये पहला मौका नहीं है जब लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से किसी बड़े चेहरे को निशाना बनाया गया है. यह गैंग पहले भी कई बड़े लोगों को निशाना बना चुकी है. बिश्नोई गैंग केवल बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं है. वह क्रिकेटरों को भी धमका चुकी है. साल 2026 में कनाडा क्रिकेट टीम का नाम काफी तेजी से सुर्खियों में आया था. उस दौरान बताया गया था कि खिलाड़ियों को कप्तानी के मुद्दे पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकाया गया था. 

दिलप्रीत सिंह बाजवा पर लगा था लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ने का आरोप 

उस दौरान कनाडा क्रिकेट टीम के कप्तान दिलप्रीत सिंह बाजवा पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ जुड़ने का आरोप लगा था. उन्होंने गिरोह की मदद से मैनेजमेंट के ऊपर खुद को टीम का कप्तान बनाने का दबाव बनाया था. यही नहीं उस दौरान यह मामला भी सामने आया था कि जिन खिलाड़ियों ने उनके कप्तान बनने का विरोध किया था. उसे भी गिरोह की तरफ से धमकी मिली थी. पूरे मामले के सामने आने के बाद आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ने दिलप्रीत सिंह बाजवा के खिलाफ जांच की थी. 

खिलाड़ियों को धमाका गया

खिलाड़ियों को उस दौरान धमकाने का तरीका काफी अलग था. गैंग के लोगों ने उन्हें रेस्टोरेंट से बाहर ले जाकर फोन/मैसेज के जरिए धमकाया था. उस दौरान उन्हें बोला गया था कि वह बाजवा का विरोध ना करें. खिलाड़ियों को साफ शब्दों में बोला गया था, 'हमें पता है तुम कहां रहते हो. तुम बिश्नोई ग्रुप से बच नहीं सकते.'

कौन हैं दिलप्रीत सिंह बाजवा? 

आपको बता दें कि दिलप्रीत सिंह बाजवा भारतीय मूल के कनाडाई क्रिकेटर हैं. उनका जन्म 26 जनवरी साल 2003 में भारत के पंजाब राज्य में स्थित गुरदासपुर में हुआ था. कनाडा की तरफ से वह बतौर ऑलराउंडर शिरकत करते हैं. यहीं नहीं टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा की टीम का अगुवाई भी कर चुके हैं. 

खबर लिखे जाने तक उन्होंने कुल नौ वनडे और 21 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से वनडे की आठ पारियों में 13.50 की औसत से 108 और टी20 की 21 पारियों में 25.38 की औसत से 457 रन निकले हैं. 

वहीं गेंदबाजी के दौरान वह वनडे की तीन पारियों में 50.00 की औसत से एक और टी20 की सात पारियों में 60.00 की औसत से दो विकेट चटकाने में कामयाब हुए हैं. 

यह भी पढ़ें- जुआ, सट्टेबाजी और ड्रेसिंग रूम लीक का आरोप, फिर भी मैदान पर उतरेंगे रिजवान, PCB से मिली हरी झंडी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Canada, Dilpreet Singh Bajwa, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com