विज्ञापन

'धमकी भरा...', हमेशा शांत रहने वाले संगकारा के साथ आयरलैंड में ऐसा क्या हुआ? जिससे ठनका उनका माथा

कुमार संगकारा ने डबलिन में रायनएयर एयरलाइन के स्टाफ पर कथित भेदभावपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ हुए अनुभव को साझा करते हुए इसे चौंकाने वाला और किसी भी यात्री के लिए अस्वीकार्य बताया है.

'धमकी भरा...', हमेशा शांत रहने वाले संगकारा के साथ आयरलैंड में ऐसा क्या हुआ? जिससे ठनका उनका माथा
संगकारा ने आयरलैंड एयरलाइन स्टाफ के व्यवहार पर लगाया भेदभाव का आरोप

पूर्व श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा मैदान के अंदर और बाहर अपने शांत स्वभाव के लिए विश्व विख्यात हैं. उन्हें शायद ही कभी किसी ने आपा खोते हुए देखा होगा. मगर बीते बुधवार (28 अक्टूबर 2026) को आयरलैंड के डबलिन स्थित एक एयरलाइन स्टाफ के कथित तौर पर भेदभावपूर्ण व्यवहार से उनका माथा ठनक गया. जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए अपनी भड़ास निकाली है. उन्होंने लिखा है, 'क्या किसी और ने भी डबलिन में रायनएयर के गेट स्टाफ द्वारा भेदभावपूर्ण व्यवहार का सामना किया है? मैंने और मेरे परिवार ने इसका सामना किया है, जो कि बेहद चौंकाने वाला था. उनके बात करने का तरीका, चीजों को संभालने का तरीका और धमकी भरा रवैया किसी भी यात्री के लिए स्वीकार्य नहीं है. डबलिन में यह मेरा पहला खराब अनुभव रहा.'

अल्ट्रा लो कॉस्ट एयरलाइन है रायनएयर

विकिपीडिया के मुताबिक रायनएयर आयरलैंड की एक अल्ट्रा लो कॉस्ट एयरलाइन है. जिसका हेड ऑफिस स्वॉर्ड्स, काउंटी डबलिन में स्थित है. उड़ानों की कुल संख्या और बेड़े के आकार को देखते हुए रायनएयर यूरोप की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी में से एक है.  

Latest and Breaking News on NDTV

पूरे मामले पर डब्ल्यूएसओ2 के मुख्य अधिकारी संजीवा वीरावरणा ने भी अपना विचार साझा किया है. उनका कहना है, 'पश्चिमी देशों के हर हिस्से में भेदभाव का सामना किया है.'

संजीवा वीरावरणा के जवाब पर संगकारा ने कहा, 'जब आप खुद इसका अनुभव करते हैं तो यह काफी झकझोर देने वाला साबित होता है.'

रायनएयर ने नहीं दिया है कोई जवाब

फिलहाल पूरे मामले पर रायनएयर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. मगर संगकारा का पोस्ट लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. लोग लगातार इस मुद्दे पर अपना विचार साझा कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: फर्ग्यूसन के रिप्लेसमेंट मैथ्यू फिशर कितने खतरनाक? चौथे टी20 मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड ने चल दी है चाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sri Lanka, Kumar Sangakkara, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com