विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2022

Kuldeep Yadav ने कोलकाता के खिलाफ गेंदबाजी से उड़ाया गर्दा, फैंस ने कहा लिया बदला

ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मैच में वैसे तो दिल्ली के लिए प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों की लिस्ट है लेकिन कुलदीप यादव ने जिस अंदाज में गेंदबाजी की वो देखने लायक थी. कुलदीप ने अपने चार ओवरों में 35 रन देकर चार विकेट हासिल किए.  मैच में कुलदीप यादव ने केकआर के कप्तान श्रेयस अय्यर, पैट कमिंस, सुनील नारायण और उमेश यादव को आउट किया. 

Kuldeep Yadav ने कोलकाता के खिलाफ गेंदबाजी से उड़ाया गर्दा, फैंस ने कहा लिया बदला
कुलदीप ने दिल्ली के खिलाफ चार विकेट हासिल किए
नई दिल्ली:

डेविड वार्नर और पृथ्वी सॉव से मिली आक्रामक शुरुआत और कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी से दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) को 44 रन से हराया. दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 44   रनों से हराते हुए सीजन की दूसरी जीत हासिल कर ली है.

इस जीत में कुलदीप यादव का शानदार प्रदर्शन रहा है उन्होंने चार विकेट निकालकर दिल्ली की जीत में अहम भूमिका निभाई. हालांकि इस हार के बावजूद केकेआर की टीम पहले स्थान पर बनी हुई है. 

यह पढ़ें- KKR vs DC: फैंस सहित दिग्गजों को समझ नहीं आया दिल्ली का सरफराज खान के साथ यह बर्ताव, सोशल मीडिया पर रोष

ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मैच में वैसे तो दिल्ली के लिए प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों की लिस्ट है लेकिन कुलदीप यादव ने जिस अंदाज में गेंदबाजी की वो देखने लायक थी. कुलदीप ने अपने चार ओवरों में 35 रन देकर चार विकेट हासिल किए.  मैच में कुलदीप यादव ने केकआर के कप्तान श्रेयस अय्यर, पैट कमिंस, सुनील नारायण और उमेश यादव को आउट किया. 

इस मैच में कुलदीप यादव द्वारा 4 विकेट लेने के बाद अब वे सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले स्थान पर उमेश यादव के बराबर हो गए हैं. हालांकि जब इकॉनोमी रेट की बात करतें हैं तो वे अभी भी उमेश यादव से पीछे हैं. उमेश का इकॉनमी रेट 6.60 है जबकि कुलदीप यादव का 7.40 का है. इसलिए अभी उमेश यादव नंबर बने हुए हैं. वैसे आपको बता दें कि कुलदीप यादव ने अभी उमेश यादव से एक मैच कम खेला है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Royals, Delhi Capitals, Kolkata Knight Riders, Indian Premier League 2022, Board Of Control For Cricket In India, Cricket, Kuldeep Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com