विज्ञापन

भाई हार्दिक पंड्या से अनबन की अफवाहों के बीच क्रुणाल पांड्या ने तोड़ी चुप्पी

आरसीबी के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने अपने भाई हार्दिक पंड्या के साथ अनबन की खबरों पर रिएक्ट किया है.कृणाल की हालिया टिप्पणियों से पता चलता है कि क्रिकेट, परिवार और आपसी सम्मान ही पंड्या भाइयों के बीच के रिश्ते को परिभाषित करते हैं.

भाई हार्दिक पंड्या से अनबन की अफवाहों के बीच क्रुणाल पांड्या ने तोड़ी चुप्पी
Krunal Pandya ने तोड़ी चुप्पी

आरसीबी को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले क्रुणाल पंड्या ने अपने भाई हार्दिक पंड्या को लेकर बात की है, क्रुणाल ने उन सभी अफवाहों  पर रिएक्ट किया है जिसमें ये बात सामने आई थी कि दोनों के बीच इस समय सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए, क्रुणाल ने बताया कि क्रिकेट के बारे में चर्चा हमेशा से हार्दिक के साथ उनके रिश्ते का मुख्य हिस्सा रही है. आरसीबी के इस स्टार खिलाड़ी के अनुसार, दोनों भाई लगातार अपने खेल को बेहतर बनाने और एक-दूसरे को क्रिकेटर के तौर पर आगे बढ़ने में मदद करने के बारे में विचार-विमर्श करते रहते हैं."क्रुणाल ने ये भी बताया कि उनके औऱ हार्दिक के बीच अभी सबकुछ ठीक है

क्रुणाल ने आगे कहा, "जाहिर है, हम साथ खेले हैं, हमने हमेशा क्रिकेट के बारे में रणनीतिक और तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की है, जिससे हमेशा फायदा होता है. यह हमेशा एक अच्छी बातचीत रही है, क्रिकेट के बारे में एक बहुत ही स्वस्थ बातचीत कि हम कैसे और बेहतर बन सकते हैं." क्रुणाल ने आगे इस बात पर जोर दिया कि एक ही खेल में सर्वोच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाला भाई होना कितना फ़ायदेमंद रहा है. उन्होंने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा,  "जब आपका भाई भी वही खेल खेल रहा हो, तो इससे हमेशा एक-दूसरे को मदद मिलती है, मेरा मतलब है, पंड्या परिवार में 10 ट्रॉफिया होना कोई बुरा आंकड़ा नहीं है..भगवान की कृपा रही है."

दूसरी ओर हार्दिक के लिए आईपीएल 2026 का सीजन बेहद ही निराशाजनक रहा है. मुंबई की टीम इस बार आईपीएल में 10वें नंबर पर रही है. हाल ही में खत्म हुए इस सीजन में हार्दिक मुंबई इंडियंस के लिए सिर्फ 206 रन बना पाए और 4 विकेट ही ले सके. हार्दिक के खराब फरफॉर्मेंस को लेकर काफी बातें हुई है. कयास भी लग रहे हैं कि हार्दिक मुंबई इंडियंस से अलग हो सकते हैं औऱ तिलक वर्मा को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनाया जा सकता है. बता दें कि  इन दोनों भाइयों ने मुंबई इंडियंस के लिए कई सीजन एक साथ खेले और कई खिताब अपने नाम करने में सफलता हासिल की थी. वहीं, इस सीजन क्रुणाल की आईपीएल टीम आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com