विज्ञापन

आंदोलन के बाद पहले संदेश में अभिजीत दीपके ने नहीं लिया सोनम वांगचुक का नाम

Abhijit Dipke Sonam Wangchuk: कॉकरोज जनता पार्टी के आंदोलन खत्म होने के बाद अभिजीत दीपके ने जो वीडियो जारी किया. उसमें उन्होंने सोनम वांगचुक का नाम नहीं लिया है. उन्होंने 26 जुलाई की सुबह वीडियो जारी किया था.

आंदोलन के बाद पहले संदेश में अभिजीत दीपके ने नहीं लिया सोनम वांगचुक का नाम
अभिजीत दीपके और सोनम वांगचुक
नई दिल्ली:

कॉकरोज जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने 26 जुलाई रविवार को सुबह एक वीडियो जारी किया था. जिसमें उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से चल रहे आंदोलन को लेकर छात्रों और लोगों का धन्यवाद किया है. खास बात यह है कि उन्होंने इस वीडियो में एक बार भी सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का नाम नहीं लिया है. जबकि वांगचुक ने 26 दिनों तक भूख हड़ताल की थी और वह आंदोलन के केंद्र में रहे थे. वहीं धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनम वांगचुक ने जो वीडियो जारी किया था. उसमें उन्होंने कॉकरोज जनता पार्टी और देश के GenZ को बधाई दी थी. ऐसे में यह मुद्दा भी फिलहाल चर्चा में बना हुआ है. 

अभिजीत दीपके ने जारी किया था वीडियो

अभिजीत दीपके ने रविवार को सुबह एक वीडियो जारी किया था. जिसमें उन्होंने आंदोलन में शामिल होने वाले छात्रों, लोगों का धन्यवाद किया था. जबकि देश के दूसरे हिस्सों से लगातार आंदोलन को समर्थन देने वालों को प्रति भी आभार जताया था. लेकिन इस दौरान उन्होंने एक बार भी आंदोलन को धार देने वाले सोनम वांगचुक को याद तक नहीं किया. जबकि दोनों ही इस आंदोलन के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में रहे थे. 

26 दिन तक सोनम वांगचुक ने की थी भूख हड़ताल 

बता दें कि नीट पेपर लीक के खिलाफ सोनम वांगचुक ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार 26 दिन तक भूख हड़ताल की थी. वांगचुक ने इस मुद्दे को एक तरह के तेजी से फैलाया था. ऐसे में जब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा आया तो देश इसमें वांगचुक का भी अहम योगदान माना गया. लेकिन इस्तीफे के बाद जब अभिजीत दीपके मंच पर आए तो उन्होंने पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों को याद किया और सरकार पर निशाना साधा. लेकिन सोनम वांगचुक के नाम पर पूरी तरह चुप्पी साधे रखी. ऐसे में यह मुद्दा भी फिलहाल अब लोगों को बीच चर्चा में बना हुआ है. 

फिलहाल जंतर-मंतर पूरी तरह से खाली हो चुका है. अभिजीत दीपके ने रविवार सुबह बताया कि उन्हें टाइफाइड हुआ है. जिसकी वजह से वह आराम कर रहे हैं. उन्होंने अपने वीडियो में बताया कि उन्हें बुखार था. इसलिए कल वह शाम को आराम करने के लिए चले गए थे.

ये भी पढे़ंः 'राहुल गांधी प्रधानमंत्री बने तो किसी Gen-Z नेता को बनाएंगे शिक्षा मंत्री', तेलंगाना CM का बड़ा बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhijit Dipke, Sonam Wangchuk, Sonam Wangchuk Protes, Abhijit Dipke New Video, Abhijit Dipke Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com