विज्ञापन
This Article is From May 20, 2024

IPL 2024: लीग चरण में KKR का रहा जलवा, टॉप 4 में रहीं ये टीमें, जानें बाकी का कैसा रहा हाल

IPL 2024 Playoff Qualification Scenario: आईपीएल 2024 का लीग चरण समाप्त हो चुका है. यहां इस बार केकेआर की टीम का दबदबा रहा.

IPL 2024: लीग चरण में KKR का रहा जलवा, टॉप 4 में रहीं ये टीमें, जानें बाकी का कैसा रहा हाल
Kolkata Knight Riders

IPL 2024 Playoff Qualification Scenario: आईपीएल 2024 के लीग चरण की समाप्ति हो चुकी है. इस साल कोलकाता नाईट राइडर्स का पहले चरण में जलवा रहा. केकेआर ने टूर्नामेंट में कुल 14 मैच खेले. इस बीच उसे 9 मुकाबलों में जीत मिली, जबकि महज 3 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा. इसके अलावा उसके 2 मैच बारिश की वजह से ड्रा रहे. टीम ने 20 (+1.428) अंकों के साथ लीग चरण में टॉप पर रहते हुए पहले राउंड को खत्म किया है.

लीग चरण में दूसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम रही. एसआरएच को अपने 14 मुकाबलों में कुल 8 जीत नसीब हुई. इसके अलावा 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. वहीं 1 मैच बारिश की वजह से उसका बाधित रहा. टीम ने 17 (+0.414) अंकों के साथ लीग चरण का समापन किया है.

Latest and Breaking News on NDTV

शुरुआती मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम का प्रदर्शन आखिरी के कुछ मुकाबलों में बेहद खराब रहा. एक समय जहां लग रहा था कि वह लीग चरण का समापन टॉप पर रहते हुए कर सकती है. मगर ऐसा नहीं हो सका है. टीम को 17 (+0.273) अंकों के साथ तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा है.

प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की है. बैंगलौर ने भी लीग चरण में कुल 14 मैच खेले. इस बीच उसे 7 मुकाबलों में जीत मिली, जबकि 7 मुकाबलों में शिकस्त का भी सामना करना पड़ा. 14 (+0.459) अंकों के साथ वह चौथे स्थान पर रही. 

लीग चरण में बाकी टीमों का कुछ इस तरह रहा हाल

चेन्नई सुपर किंग्स - 7 जीत - 7 हार - 14 अंक (+0.392)

दिल्ली कैपिटल्स - 7 जीत - 7 हार - 14 अंक (-0.377)

लखनऊ सुपर जायंट्स - 7 जीत - 7 हार - 14 अंक (-0.667)

गुजरात टाइटंस - 5 जीत - 7 हार - 2 मैच ड्रा - 12 अंक (-1.063)

पंजाब किंग्स - 5 जीत - 9 हार - 10 अंक (-0.353) 

मुंबई इंडियंस - 4 जीत - 10 हार - 8 अंक (-0.318)

यह भी पढ़ें- विराट, रोहित से नहीं, बल्कि भारत के इस अनकैप्ड खिलाड़ी से डरते हैं पैट कमिंस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kolkata Knight Riders, Sunrisers Hyderabad, Rajasthan Royals, Royal Challengers Bengaluru, Punjab Kings, Lucknow Super Giants, Chennai Super Kings, Gujarat Titans, Mumbai Indians, Delhi Capitals, Sanju Viswanath Samson, Indian Premier League 2024, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com