विज्ञापन

टल गए कोहली के 2 विराट रिकॉर्ड, फैंस कर रहे थे बेसब्री से इंतजार

हाल ही में आईपीएल में रनों की बमबारी करने के बाद विराट से अफगानिस्तान के खिलाफ भी कुछ ऐसे ही कारनामे की उम्मीद थी, लेकिन सीरीज से हटने से उनके फैंस में मायूसी छा गई है

टल गए कोहली के 2 विराट रिकॉर्ड, फैंस कर रहे थे बेसब्री से इंतजार
कोहली रविवार को आरसीबी और जीटी के बीच हुए आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में चोटिल हुए
source: social media

Virat Kohli is ruled out: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए फैंस के बीच भारतीय संभावित टीम को लेकर चर्चा चल ही रही थी कि पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर आई खबर ने उनके चाहने वालों को निराश कर दिया. कोहली मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं. पिछले दिनों खत्म हुई इंडियन प्रीमियर लीग में रनों का अंबार लगाने वाले विराट से उनके चाहने वाले बेसब्री से इंतजार कर रहे थे क्योंकि कोहली के निशाने पर एक नहीं बल्कि तीन बड़े रिकॉर्ड थे, लेकिन अब विराट के प्रशंसकों को अगली सीरीज तक इसके लिए इंतजार करना होगा. 

1. सचिन का रिकॉर्ड फिर भी नहीं बचेगा!

विराट का अपना ही एक ऐसा फैंस वर्ग है, जो उनके रिकॉर्ड ही गिनता रहता है. और इस वर्ग को ही नहीं, बल्कि उनके तमाम फैंस उम्मीद कर रहे थे कि कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में दूसरे 15,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज जरूर बनेंगे. अगर ऐसा होता, तो कोहली सचिन को पीछे छोड़कर वनडे में सबसे तेज  पंद्रह हजार का आंकड़ा छूने  वाले बल्लेबाज बन जाते. इसके लिए विराट को सिर्फ 203 रन की ही जरूरत है. सचिन ने  यह आंकड़ा अपने 387 वें मैच की 377वीं पारी में हासिल किया था. वहीं, विराट ने अभी तक सिर्फ 311 मैचों की 299 पारियों में 14,797 रन बनाए हैं. साफ है कि कोहली के पास सचिन की तुलना में 15,000 रन पूरा करने के लिए बहुत ज्यादा पारियां हैं. भले ही वह अफगानिस्तान के खिलाफ हट गए, लेकिन देर-सबेर कोहली का सबसे तेज 15 हजार रन बनाने वाला बल्लेबाज बनना तय है.  

. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28,500 रन

फिलहाल कोहली के तीनों फॉर्मेटों में मिलाकर 28215 रन है. और यहां से कोहली को 28,500 रन के क्लब में शामिल होने के लिए  285 रन और चाहिए. फिलहाल तीनों फॉर्मेटों में सबसे ज्यादा रन के मामले में तेंदुलकर (34,357) टॉप पर हैं. और सचिन तेंदुलकर के बाद कोहली सबसे तेज 28,500 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बनने की कगार पर खड़े हैं. 

आईपीएल में 37 का दम!

हाल ही में खत्म हुई आईपीएल में  विराट ने दिखाया कि भले ही वह अपनी उम्र के 38वें साल में चल रहे हों, लेकिन उनके भीतर रन बनाने की आग अभी भी किसी 22 साल के बल्लेबाज की तरह ही है. विराट खेली 17 मैचों की इतनी ही पारियों में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. कोहली ने 675 रन बनाए.


शीर्ष दस में औसत में अव्वल

कोहली का औसत उनके आलोचकों को आईना दिखाने के लिए काफी है. कोहली ने 56.25 का औसत निकाला, तो उनका स्ट्राइक-रेट 165.84 का रहा. विराट औसत के मामले में इकलौते ऐसे बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 50 या  इससे ज्यादा के औसत को हासिल किया. 

यह भी पढ़ें:  शनिवार को होगा आयरलैंड, इंग्लैंड, एशियाई खेलों के लिए टीम इंडिया का चयन, वैभव को मिलेगा 'फर्स्ट टीम' में मौका?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com