- आईसीसी ने शेयर किया वीडियो
- रविंद्र जड़ेजा दुनिया के बेहतरीन स्पिनरों में से एक
- दुुनिया भर में रविंद्र जड़ेजा के फैन
रवींद्र जड़ेजा (Ravindra Jadeja) इस समय दुनिया से सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक है. पूरी दुनिया में उनके फैंस की कोई कमी नहीं और अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है. भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह(Jasprit Bumrah) भी उनके बड़े फैन हैं. नेट्स में वे रवींद्र जड़ेजा के एक्शन में गेंदबाजी करते हुए दिखाई दिए. आईसीसी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें जसप्रीत बुमराह उनके गेंदबाजी एक्शन की नकल करते हुए दिखाई दे रहे हैं. आपको बता दें कि दोनों ही खिलाड़ी टी20 विश्वकप में भारतीय टीम का हिस्सा थे लेकिन भारतीय टीम सेमीफाइनल तक का सफर तय करने में भी नाकाम रही.
वर्ल्डकप में इन 3 खिलाड़ियों को टीम इंडिया ने बहुत मिस किया, नतीजे हो सकते थे बेहतर
टी20 विश्वकप (T20 WORLDCUP)में भारत अपने कुल खेले पांच मैचों में से तीन में जीतने में कामयाब हो पाई और दो सबसे महत्वपूर्ण मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा. भारत के ग्रुप में दो ही सबसे मजबूत टीमें थी पाकिस्तान और न्यूजीलैंड और दोनों के खिलाफ भारतीय टीम को बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़े जिसके चलते टीम इंडिया सुपर12 से ही बाहर हो गई. फैंस को अब उम्मीद है कि भारतीय टीम जल्दी ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज में पूरी ताकत के साथ कमबैक करती हुई नजर आएगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बुधवार को आईसीसी (ICC) ने इस वीडियो को जारी किया और कैप्शन लिखा है 'जड़ेजा के सबसे बड़े फैन'.
विराट कोहली (VIRAT KOHLI) का भी टी20 में एक कप्तान के रूप में करियर खत्म हो गया. आगामी टी20 सीरीज के लिए उनको आराम दिया गया है और रोहित शर्मा (ROHTI SHARMA)को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है. केएल राहुल उपकप्तान के रूप में टीम के साथ काम करेंगे. 16 सदस्यीय टीम में ऋषभ पंत, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रविचंद्रन अश्विन और भुवनेश्वर कुमार शामिल हैं. हर्षल पटेल, वेंकटेश अय्यर और अवेश खान को पहली बार टीम इंडिया की जर्सी में दिखाई देंगे. दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल, जो टी 20 विश्व कप के लिए स्टैंड-बाय सूची में थे, उनको भी टीम में शामिल किया गया है.
VIDEO: भारत के लिए नामीबिया के खिलाफ जीत के साथ T20 वर्ल्ड कप खत्म, समर्थन में दिखे फैंस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं