विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2022

कौन सी टीम है आईपीएल इतिहास की सबसे खतरनाक टीम, टॉप 5 का रिकॉर्ड देखकर रह जाएंगे हैरान

217 मैचों में मुंबई ने 125 मैचों में जीत हासिल की है जबकि 88 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई का जीत प्रतिशत 58.52 का रहा है, लेकिन जब जीत प्रतिशत की बात आती है तो कहानी कुछ और ही है. 

कौन सी टीम है आईपीएल इतिहास की सबसे खतरनाक टीम, टॉप 5 का रिकॉर्ड देखकर रह जाएंगे हैरान
आईपीएल इतिहास में मुंबई ने सबसे ज्यादा मैच जीते हैं
Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
आईपीएल की शुरुआत 26 मार्च से
सबसे ज्यादा मैच मुंबई इंडियंस ने जीता
चेन्नई की जीत प्रतिशत सबसे अच्छा
नई दिल्ली:

आईपीएल 2022(IPL 2022) की शुरुआत की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है.  ऐसे में फैंस के बीच भी अपनी अपनी टीमों को लेकर आंकडों का खेल शुरू हो चुका है. ये बातें आम हो चली हैं कि कौन सी टीम ने कितने मैच जीते हैं कौन सी किस टीम से अच्छी है, तो चलिए हम आपको इस खबर में बताते हैं आज तक आईपीएल इतिहास में कौन सी टीम का विनिंग प्रतिशत सबसे अच्छा रहा है. 

यह पढ़ें- PAK vs AUS: स्टार्क का कहर, फवाद आलम को 'मिस्ट्री गेंद' पर मारा बोल्ड, आउट होते ही PAK बल्लेबाज बोला- समझ नहीं आया- Video

अगर हम गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स (Gujarat Titans and Lucknow Super Giants) को छोड़ दें तो अभी तक 13 टीमें आईपीएल में खेल चुकी हैं. इन 13 टीमों में से सबसे ज्यादा मैच जीतने की जब बात होती है तो सबसे उपर नाम आता है मुंबई इंडियंस का. मुंबई इंडियंस (MI) ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 217 मैच खेले हैं. इस 217 मैचों में मुंबई ने 125 मैचों में जीत हासिल की है जबकि 88 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई का जीत प्रतिशत 58.52 का रहा है, लेकिन जब जीत प्रतिशत की बात आती है तो कहानी कुछ और ही है. 

आईपीएल में अगर टॉप पांच टीमों की बात करें तो..
 


                   टीम                    मैच खेले       जीते         हारे       जीत प्रतिशत

  • चेन्नई सुपर किंग्स            195               117         76            60.56
  • मुंबई इंडियंस                 217               125         88           58.52       
  • कोलकाता नाइट राइडर्स   209              107         98            52.15
  • सनराइजर्स हैदराबाद       138                68          66            50. 72
  • राजस्थान  रॉयल्स           175                 84          86            49.42

इस तरह अगर हम जीत प्रतिशत की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स का नाम सबसे ऊपर है. इस बार आईपीएल में दो नई टीमें खेलने जा रही हैं. लखनऊ  सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस. अब देखना होगा इन दो नई टीमों के आने से कुछ पुरानी टीमों की बादशाहत खत्म होती है या फिर माही और रोहित की टीमों के सामने अभी ये टीमें हल्की साबित होंगी. 

IPL के हर मैच में ले सकेंगे 8 बार DRS, इन नियमों में हुए बदलाव  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: