विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2022

केएल राहुल बनेंगे लखनऊ के कप्तान, इसके अलावा 2 और खिलाड़ी जुड़ेंगे टीम से

के एल राहुल (KL Rahul) आईपीएल (IPL 2022) के आगामी सत्र में लखनऊ की टीम (Lucknow Team) के कप्तान बनने जा रहे हैं. लीग के एक सूत्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी

केएल राहुल बनेंगे लखनऊ के कप्तान, इसके अलावा 2 और खिलाड़ी जुड़ेंगे टीम से
केएल राहुल का लखनऊ टीम का कप्तान बनना तय
  • केएल राहुल बनेंगे लखनऊ टीम के कप्तान
  • रवि बिश्नोई और मार्कस स्टोइनिस को लेकर भी फैसला
  • लखनऊ फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2022 के लिए कस ली है कमर

के एल राहुल (KL Rahul) आईपीएल (IPL 2022) के आगामी सत्र में लखनऊ की टीम (Lucknow Team) के कप्तान बनने जा रहे हैं. लीग के एक सूत्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी. समझा जाता है कि राहुल उन खिलाड़ियों में से है जिन्हें लखनऊ टीम ने 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में होने वाली मेगा नीलामी से पहले ड्राफ्ट से खरीदा है. बाकी दो आस्ट्रेलिया के हरफनमौला मार्कस स्टोइनिस और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई हैं. आईपीएल के एक सूत्र ने बताया ,‘‘ राहुल लखनऊ के कप्तान होंगे.  बाकी दो खिलाड़ी जो ड्राफ्ट में से चुने गए हैं, उन पर टीम फैसला ले रही है.''

हार्दिक और राशिद को चुनने के बाद अहमदाबाद ने किशन की जगह इस खिलाड़ी को दी तरजीह

राहुल पिछले दो सत्र में पंजाब किंग्स के कप्तान थे लेकिन आगे टीम के साथ बने नहीं रहना चाहते थे. बिश्नोई भी पंजाब टीम में थे जबकि स्टोइनिस दिल्ली टीम का हिस्सा थे. आरपीएसजी समूह ने 7090 करोड़ रूपये में लखनऊ टीम खरीदी है. राहुल इस समय चोटिल रोहित शर्मा की जगह साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान हैं .

बता दें कि फरवरी में आईपीएल का मेगा ऑक्शन होना है. बता दें कि राहुल ने पिछले सीजन में पंजाब किंग्स की कप्तानी संभाली थी. राहुल ने 2014 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था जहां उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने खरीदकर अपने टीम में शामिल किया था.

कपिल देव ने कहा, अब कोहली को अहंकार छोड़कर आगे बढ़ना होगा

इसके बाद उन्हें 2016 में वो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) चले गए थे. इसके बाद पंजाब ने IPL 2018 की नीलामी में 11 करोड़ में खरीदा था. इससे पहले, अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या, राशिद खान और शुभमन गिल में अपने तीन खिलाड़ियों की घोषणा की थी.

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के लिए लिखा इमोशनल पोस्‍ट.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kannaur Lokesh Rahul, Ravi Bishnoi, Marcus Peter Stoinis, Indian Premier League 2022, Punjab Kings, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com