विज्ञापन

केएल राहुल नहीं, अक्षर पटेल को नंबर 5 पर भेजने के गंभीर के फैसले पर सुनील गावस्कर का आया रिएक्शन, बोले- नतीजा खराब रहा..

केएल राहुल की जगह श्रेयस अय्यर को नंबर 5 पर भेजने के गौतम गंभीर के फैसले पर सुनील गावस्कर ने रिएक्ट किया है और इस फैसले को सही करार दिया है.

केएल राहुल नहीं, अक्षर पटेल को नंबर 5 पर भेजने के गंभीर के फैसले पर सुनील गावस्कर का आया रिएक्शन, बोले- नतीजा खराब रहा..
अक्षर पटेल को नंबर 5 पर प्रमोट करने के गंभीर के फैसले पर क्या बोले सुनील गावस्कर
NDTV

दूसरे वनडे में भारत को जीत मिली लेकिन कोच और कप्तान के एक फैसले को लेकर चर्चा हुई. वह थी नंबर 5 पर केएल राहुल की जगह अक्षर पटेल को बल्लेबाजी के लिए भेजना, अक्षर पटेल कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे और केवल 7 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि इसके बाद केएल राहुल आए और फिर पारी को संभालने का काम किया था. राहुल ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर पारी को संभाला. दोनों के बीच एक अच्छी साझेदारी हुई, जिसने आखिरकार मैच का रुख भारत के पक्ष में मोड़ दिया. हालांकि कुछ क्रिकेट फैंस ने हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल के उस फैसले पर सवाल उठाए, जिसमें उन्होंने राहुल से पहले अक्षर पटेल को बल्लेबाजी के लिए भेजा था, लेकिन भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने इस फैसले का बचाव किया.

मैच के बाद सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर बात करते हुए गावस्कर ने समझाया, "जब कोई बाएं हाथ का बल्लेबाज आता है, तो गेंदबाजों को थोड़ी मुश्किल होती है, क्योंकि उन्हें दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए तय की गई लाइन और लेंथ में बदलाव करना पड़ता है. ऐसा करने के चक्कर में, दाएं हाथ के बल्लेबाज के खिलाफ भी लाइन थोड़ी बदल सकती है, जिससे रन बनने के मौके बढ़ जाते हैं."

उन्होंने आगे कहा, "इस सोच में कुछ भी गलत नहीं था, अगर अक्षर रन बना देते, तो आप कहते कि कोच और कप्तानी की रणनीति कितनी शानदार थी. कभी-कभी ऐसे फैसले काम कर जाते हैं और कभी नहीं, और इस बार यह काम नहीं किया.  साथ ही, टीम को यह भी पता था कि अक्षर के बाद केएल राहुल जैसा भरोसेमंद बल्लेबाज मौजूद है.  इसीलिए कभी-कभी ऐसे प्रयोग किए जाते हैं."

इससे पहले भी मुश्किल परिस्थितियों में अक्षर को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा जा चुका है. टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जहां अक्षर ने विराट कोहली के साथ मिलकर एक अहम साझेदारी निभाई थी. 

इसके अलावा, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने वाले पूरे टूर्नामेंट के दौरान भी अक्षर को राहुल से पहले, नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था.

दूसरे वनडे मैच में, राहुल और श्रेयस ने 30 रन जोड़े, 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर 113/7 था, तभी बारिश के कारण मैच में रुकावट आ गई. इसके बाद DLS नियम के तहत भारत को 4 रन से विजेता घोषित किया गया.

यह भी पढ़ें | अगरकर नहीं, गौतम गंभीर की वजह से शमी की राह हुई मुश्किल? पूर्व भारतीय खिलाड़ी का बड़ा दावा

यह भी पढ़ें | हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में, अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस में? IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील पर बड़ा दावा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunil Gavaskar, Rahul Kannaur Lokesh, India, Shubman Singh Gill, Axar Rajeshbhai Patel, Gautam Gambhir, New Zealand Vs India 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com