विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2021

KKR vs DC: केकेआर को हराकर दिल्ली पहुंचना चाहेगी प्लेऑफ में,संभावित XI, किस टीम का पलड़ा है भारी, जाने सबकुछ- Video

KKR vs DC: शानदार फॉर्म में चल रही दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हराकर प्लेआफ (IPL Play offs) में जगह पक्की करना चाहेगी.

दिल्ली और केकेआर के बीच अहम मुकाबला

KKR vs DC: शानदार फॉर्म में चल रही दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हराकर प्लेआफ (IPL Play offs) में जगह पक्की करना चाहेगी.  दिल्ली के लिये अच्छी बात यह भी है कि केकेआर के आक्रामक हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल का चोट के कारण इस मैच में खेलना अनिश्चित है. पहला आईपीएल खिताब जीतने की कोशिश में जुटी दिल्ली ने इस सत्र में आक्रामक खेल दिखाया है और उसकी नजरें सिर्फ प्लेआफ में जगह बनाने पर नहीं बल्कि पिछले साल से बेहतर प्रदर्शन करने पर है.पिछले सत्र में फाइनल में उसे मुंबई इंडियंस ने हराया था.

दिल्ली दस मैचों में आठ जीत के साथ 16 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है जबकि केकेआर छह हार और चार जीत के बाद चौथे स्थान पर है. दिल्ली ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराया जबकि केकेआर को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा.

हैमस्ट्रिंग चोट के कारण तीन ओवर फेंकने के बाद रसेल मैदान से बाहर चले गए जिनकी कमी केकेआर को खली । उनकी गैर मौजूदगी में प्रसिद्ध कृष्णा को 19वां ओवर फेंकने की जिम्मेदारी दी गई लेकिन वह रविंद्र जडेजा को रोक नहीं सके.

 ये भी पढ़ें 
10 अक्टूबर तक हो सकता है विश्व कप टीम में बदलाव, फैंस हुए इस भारतीय खिलाड़ी को लेकर बहुत ही चिंतित
इस वजह से कुलदीप यादव हुए लगभग पूरे घरेलू सत्र से बाहर
CSK टीम की ओर से खेल रहे इस खिलाड़ी ने लिया अचानक से संन्यास का फैसला, नहीं खेलेगा टेस्ट क्रिकेट
इन दो खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप टीम में होना चाहिए था, पूर्व चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने कहा

इयोन मोर्गन और उनकी टीम को बखूबी पता है कि दिल्ली जैसी फॉर्म में चल रही टीम के खिलाफ वे कोई गलती नहीं कर सकते. प्लेआफ में जगह बनाने के लिये यह मैच उनके लिये काफी अहम होगा. उन्हें ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली जैसी मजबूत टीम के खिलाफ हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

मोर्गन, दिनेश कार्तिक, नीतिश राणा, वेंकटेश अय्यर और शुभमन गिल सभी को मिलकर रन बनाने होंगे. चेन्नई के खिलाफ 45 रन बनाने वाले राहुल त्रिपाठी उस फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे.

दूसरी ओर दिल्ली की स्थिति मजबूत है जिसने रॉयल्स के खिलाफ उम्दा खेल दिखाया. पंत, श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, पृथ्वी साव और शिमरोन हेटमायेर जैसे मजबूत बल्लेबाज उसके पास है।वहीं गेंदबाजी में रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल को तेज गेंदबाजों एनरिच नोर्किया, कैगिसो रबाडा और आवेश खान से अच्छा सहयोग मिला . 

केकेआर संभावित XI

शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (c), नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (wk), शाकिब अल हसन, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा

दिल्ली कैपिटल्स संभावित XI

पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, ललित यादव, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, अवेश खान

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com