Sanju Samson Wicket, CSK vs KKR: कार्तिक त्यागी ने एक कमाल की गेंद पर संजू सैमसन को बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई, दरअसल, जिस गेंद पर आउट हुए उस गेंद से पहले संजू ने उनके खिलाप एक छक्का लगाया था. लेकिन अगली गेंद पर कार्तिक त्यागी ने वापसी की और संजू को बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई. संजू ने मैच में 48 रन की पारी खेली, अपनी पारी में संजू सैमसन ने 32 गेंद का सामना किया, अपनी पारी के दौरान संजू ने तीन छक्के और 4 चौके लगाए.
ऐसे किया संजू को बोल्ड
छक्का खाने के बाद कार्तिक ने इस बार अपनी तेज गति से संजू को फंसाया, 148 kmph की गति से फुल लेंथ वाली गेंद फेंकी, सैमसन इसकी उम्मीद में नहीं थे, एकदम से चौंके और गेंद बीट कर गए और गिल्लियां उड़ गई, यह एक शानदार गेंद थी.
WHAT A BALL BY KARTIK TYAGI 🤯👌 pic.twitter.com/M5QtMxGCKE
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 14, 2026
बता दें कि सीएसके ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 192 रन बनाए, इससे पहले केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. केकेआर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. नवदीप सैनी की जगह पर वरुण चक्रवर्ती फिट होकर टीम में लौट आए हैं.
टॉस जीतने के बाद कप्तान रहाणे ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे. मुझे लगता है कि पिछला मैच हमारे लिए काफी अच्छा रहा था. बदकिस्मती से नतीजा हमारे पक्ष में नहीं रहा. हालांकि, मुझे लगा कि जिस तरह का क्रिकेट हमने खेला, उससे खिलाड़ियों को पिछले मैच से काफी आत्मविश्वास मिला है.यह सब कुछ नए सिरे से शुरुआत करने के बारे में है."
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद और गुरजपनीत सिंह
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं