विज्ञापन

'उसे क्रिकेट के अलावा कुछ नहीं पता' वैभव सूर्यवंशी को कपिल देव ने दी 'भविष्य' वाली वॉर्निंग

1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने वैभव सूर्यवंशी को भविष्य के लिए वार्निंग दी है. कपिल देव की मानें तो जैसे-जैसे वैभव जिंदगी के बारे में जानना शुरू करेंगे, वैसे-वैसे उनके लिए चीजें बदलती जाएंगी.

'उसे क्रिकेट के अलावा कुछ नहीं पता' वैभव सूर्यवंशी को कपिल देव ने दी 'भविष्य' वाली वॉर्निंग
Kapil Dev Warning on Vaibhav Sooryavanshi

राजस्थान रॉयल्स के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अभी सिर्फ 15 साल के हैं. उन्होंने व्हॉइट बॉल फॉर्मेट में जो कारनामा कर दिखाया है, उससे क्रिकेट जगत तमाम दिग्गज हैरान है. लेकिन कई दिग्गजों ने बाएं हाथ के बल्लेबाज को लेकर चिंता जताई है कि वह शायद रेड बॉल फॉर्मेट में उतने सफल ना हो, जबकि कई इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि वह टेस्ट में कैसा प्रदर्शन करते हैं. वैभव के क्रिकेट करियर की शुरुआत भर हुई है और उन्हें अभी मीलों का सफर तय करना है. 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव इस बात को बखूबी जानते हैं और ऐसे में उन्होंने इस युवा सनसनी को भविष्य के लिए वॉर्निंग दी है. 

द हिंदू को दिए एक इंटरव्यू में कपिल दव से जब वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवाल हुआ तो इस दिग्गज ने कहा कि जैसे-जैसे वैभव जिंदगी को जानेंगे, उनके लिए चीजें बदलेंगी. कपिल ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ़ करते हुए कहा,"इस समय, वह बिना किसी शक के एक स्पेशल टैलेंट है. लेकिन हमें उसे समय देना होगा. वह बहुत छोटा है और क्रिकेट के अलावा कुछ नहीं जानता. एक बार जब वह ज़िंदगी के बारे में और जान जाएगा, तो चीज़ें अलग हो सकती हैं." "मौजूदा समय में वो शानदार हैं,  स्पेशल टैलेंट हैं, इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन उन्हें अभी लंबा सफर तय करना है."

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी, फ्रेंचाइजी ने पोस्ट कर दी जानकारी

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग Vs सचिन, सहवाग, लारा, गेल, ब्रेडमैन, कोहली, डिविलियर्स का खेल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com