विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2012

क्रिकेट को जीवित रखने के लिए हिन्दी कमेंट्री जरूरी : कपिल देव

क्रिकेट को जीवित रखने के लिए हिन्दी कमेंट्री जरूरी : कपिल देव
Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की शृंखला में हिन्दी कमेंटेटर के रूप में नई पारी शुरू करने जा रहे पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि भारत में क्रिकेट को जीवित रखने के लिए हिन्दी में कमेंट्री बहुत जरूरी है।
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की शृंखला में हिन्दी कमेंटेटर के रूप में नई पारी शुरू करने जा रहे पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि भारत में क्रिकेट को जीवित रखने के लिए हिन्दी में कमेंट्री बहुत जरूरी है।

कपिल के अलावा जुमलों के लिए मशहूर नवजोत सिंह सिद्धू को भी हिन्दी कमेंट्री के लिए एक चैनल द्वारा अनुबंधित किया गया है। भारत और इंग्लैंड के बीच सभी मैचों का एक चैनल पर हिन्दी में आंखों देखा हाल सुनाया जाएगा। कपिल ने अपनी इस नई पारी के बारे में कहा, मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। यह अच्छा प्रयास है। हिन्दी भाषा की अहमियत को पहचाना। यदि हमें हिन्दुस्तान में क्रिकेट को जीवित रखना है तो हिन्दी में कमेंट्री होनी बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा, मैं वर्षों से ऐसा सोच रहा था। अब क्रिकेट हिन्दी भाषी क्षेत्रों में फैल चुका है। पहले यह केवल मेट्रो में खेला जाता था। आज हमारे कप्तान (महेंद्र सिंह धोनी) झारखंड से हैं। हरभजन सिंह जालंधर से आए हैं। जहीर खान श्रीरामपुर जैसे छोटे शहर से हैं। यह कह सकते हैं कि अब तक हम गुमराह थे, लेकिन अब क्रिकेट प्रेमी बड़े-बड़े खिलाड़ियों से हिन्दी में भी मैच के बारे में सुन सकते हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Dev On Hindi Commentary, Kapil Dev, हिन्दी कमेंट्री पर कपिल देव, कपिल देव