विज्ञापन

Airtel के जबरदस्त प्लान, Jio के उड़े होश! 499 रुपये में 1 साल तक फ्री रहेगी ये सर्विस

Airtel ने अपने पोस्टपेड प्लान्स को फिर से पेश किया है. 499 रुपये की शुरुआती कीमत में अब हर साल 5 दिनों का फ्री International Roaming पैक मिलेगा.

Airtel के जबरदस्त प्लान, Jio के उड़े होश! 499 रुपये में 1 साल तक फ्री रहेगी ये सर्विस
Airtel

Airtel अभी भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है. कंपनी अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए नए-नए प्लान लॉन्च करती रहती है. अब Airtel ने अपने प्लान को री-लॉन्च किया है. इस प्लान का सबसे ज्यादा फायदा ट्रैवल करने वाले यूजर्स को मिलेगा. खासतौर पर विदेश यात्रा करना हमेशा से ही बेहद रोमांचक और मजेदार होता है, लेकिन सफर के दौरान मोबाइल पर लगने वाले भारी-भरकम इंटरनेशनल रोमिंग चार्ज अक्सर इस मजे को पूरी तरह किरकिरा कर देते हैं. Airtel के नए पोस्टपेड प्लान इस दिक्कत को दूर कर देते हैं.  एयरटेल अपने चुनिंदा पोस्टपेड प्लान्स के साथ हर साल इंटरनेशनल रोमिंग बिल्कुल फ्री ऑफर कर रही है.

इस नए नियम के तहत, 8 अक्टूबर से Airtel के ग्राहकों को इस फ्री-रोमिंग सेवा के साथ-साथ असीमित डेटा और कॉलिंग, एडवांस्ड स्पैम व फ्रॉड प्रोटेक्शन, और कई तरह के प्रीमियम एंटरटेनमेंट सब्सक्रिप्शन का बंपर फायदा मिलने जा रहा है. ये फ्री इंटरनेशनल रोमिंग की सुविधा कंपनी के 499 प्रति माह की शुरुआती कीमत वाले सभी नए पोस्टपेड प्लान्स पर समान रूप से उपलब्ध होगी.

Airtel के फ्री-इंटरनेशनल रोमिंग पैक

कंपनी का ये कंप्लीमेंट्री इंटरनेशनल रोमिंग पैक आपकी यात्रा को पूरी तरह आसान बनाने के लिए पर्याप्त डेटा और कॉलिंग मिनट देता है. इस फ्री पैक के तहत ग्राहकों को विदेश में इस्तेमाल करने के लिए 5GB हाई-स्पीड डेटा, 60 मिनट की कॉलिंग (इनकमिंग और आउटगोइंग दोनों), 25 आउटगोइंग SMS और फ्री अनलिमिटेड इनकमिंग एसएमएस की सुविधा दी जाएगी. ये रोमिंग पैक चालू होने के बाद पूरे 5 दिनों के लिए वैलिड रहेगा. सबसे अच्छी बात ये है कि ग्राहक विदेश यात्रा के दौरान अपनी जरूरत के हिसाब से इसे कभी भी एक्टिवेट कर सकते हैं.

फैमिली प्लान्स पर मिलेगा दोगुना फायदा

यदि आप एयरटेल के किसी भी फैमिली पोस्टपेड प्लान का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो प्लान में शामिल हर फैमिली मेंबर को हर साल अपना अलग-अलग फ्री इंटरनेशनल रोमिंग पैक दिया जाएगा. इसका मतलब अगर आपका पूरा परिवार साल में एक बार विदेश घूमने जा रहा है, तो परिवार के सभी मेंबर बिना एक भी रुपया अतिरिक्त खर्च किए इस 5-दिवसीय फ्री पैक का आनंद उठा सकेंगे और आपको अलग से महंगे रोमिंग कूपन खरीदने की बिल्कुल जरूरत नहीं होगी.

नए पोस्टपेड प्लान्स की कीमत और सिम लिमिट

  • 499 रुपये का प्लान (इंडीविजुअल): ये केवल 1 सिंगल सिम के लिए सबसे शुरुआती इंडिविजुअल प्लान है.
  • 749 रुपये का प्लान (फैमली): ये प्लान टोटल 2 सिम कनेक्शन्स (1 प्राइमरी + 1 ऐड-ऑन) को कवर करता है.
  • 1,049 रुपये का प्लान (फैमली): ये प्लान टोटल 3 सिम कनेक्शन्स को कवर करता है.
  • 1,249 रुपये और 1,449 रुपये के प्लान (फैमली): ये दोनों प्लान्स टोटल 4 सिम कनेक्शन्स को सपोर्ट करते हैं.
  • 1,799 रुपये के प्लान (फैमली): ये एयरटेल का सबसे बड़ा फैमिली प्लान है जो एक साथ 5 सिम कनेक्शन्स को सपोर्ट करता है.

OTT एंटरटेनमेंट और 5G Fast Lane स्पीड का पैकेज

फ्री रोमिंग के अलावा एयरटेल अपने इन नए प्लान्स के साथ प्रीमियम डिजिटल सर्विसेज भी पेश कर रही है. आपके चुने गए प्लान के अनुसार आपको Netflix (Basic), Amazon Prime, Apple Music, Apple iCloud+, JioHotstar, Xstream Play Premium और Google One के सब्सक्रिप्शन फ्री दिए जाएंगे. इन सभी प्लान्स में अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग के साथ एयरटेल का स्पैम और फ्रॉड लिंक ब्लॉकिंग प्रोटेक्शन मिलता है. इसके साथ ही, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में भी रॉकेट जैसी सुपरफास्ट स्पीड देने वाली 5G Slicing (Fast Lane) तकनीक का भी पूरा सपोर्ट दिया गया है.

आपको बता दें कि पुराने पोस्टपेड या प्रीपेड कनेक्शन का यूज करने वाले मौजूदा ग्राहक Airtel Thanks App या अपने नजदीकी एयरटेल स्टोर पर जाकर बेहद आसानी से इन नए प्लान्स पर अपग्रेड कर सकते हैं. हालांकि, उन लोगों के लिए इसमें ज्यादा बदलाव नहीं है जो इंटरनेशनल ट्रिप पर नहीं जाते हैं. लेकिन, अगर आप साल में इंटरनेशनल ट्रिप पर जाते हैं तो इन प्लान्स के साथ जा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Jio के तगड़े प्लान्स, एक ही रिचार्ज में मियां-बीबी दोनों को फायदे, अनिलिमिटेड कॉल-डेटा और कई बेनिफिट्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Airtel, SIM, Airtel Plans, Airtel Recharge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com