दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंजबाज कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उनकी दमदार गेंदबाजी की पूरी दुनिया दीवानी है. अगर वो किसी शख्स की सराहना करते हैं, तो हर कोई उनकी बात पर गौर करता है. हाल ही में उन्होंने पूर्व पाक कप्तान वसीम अकरम (Wasim Akram) की खूब सराहना की है. उनका कहना है कि वर्ल्ड कप 1992 (World Cup 1992) में अकरम ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में जीस तरह से गेंदबाजी की थी. आज भी उनके जहन में वह स्पेल बना हुआ है.
आईसीसी के साथ हुई खास बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'वर्ल्ड कप एक ऐसा पल है. जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता हूं. एक गेंदबाज होने के नाते मैं हमेशा ही गेंदबाजों के खेमे का चुनाव करूंगा. वर्ल्ड कप 1992 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ वसीम अकरम का प्रदर्शन मेरे जहन में हमेशा रहेगा. उन्होंने बल्लेबाजों के स्टंप बिखेरते हुए ऐसा शानदार खेल दिखाया था. जिससे पाकिस्तान की टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही. अपने देश के लिए उनका जुनून और उनकी गेंदबाजी कौशल वाकई देखने लायक था.'
Kagiso Rabada reminisces about an iconic World Cup spell from Wasim Akram as his favourite World Cup memory ✨
— ICC (@ICC) August 10, 2026
More from the pacer ➡️ https://t.co/QK6VKKxW6n pic.twitter.com/lNNVa0LU6S
वर्ल्ड कप 1992 के फाइनल मुकाबले में 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने थे वसीम अकरम
वर्ल्ड कप 1992 का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 25 मार्च को मेलबर्न में खेला गया था. जहां वसीम अकरम अपने दमदार ऑलराउंड प्रदर्शन के बदौलत 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने में कामयाब हुए थे. उन्होंने टीम के लिए पहले बल्लेबाजी के दौरान छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए महज 18 गेंदों में 183.33 की स्ट्राइक रेट से 33 रन बनाए थे.
वहीं जब गेंदबाजी की बारी आई तो उन्होंने अपने 10 ओवरों के स्पेल में 49 रन खर्च कर विपक्षी टीम के तीन विकेट चटकाकर झकझोर दिया था. उनके शिकार बने थे इयान बॉथम (00), एलन लैम्ब (31) और क्रिस लुईस (00). उन्होंने मैच के दौरान केवल 4.90 की इकॉनमी से रन खर्च किया था. जिसके बदौलत टीम जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी.
यह भी पढ़ें- IND vs SL: आखिर कैसे एकाएक खुल गया सरफराज खान के लिए भारतीय टीम का दरवाजा? जानिए 3 बड़े कारण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं