यह सही है कि चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat kohli) ने 52 रन बनाकर फॉर्म हासिल कर ली थी, लेकिन इसके बावजूद एक बड़ा वर्ग और समीक्षक को उनकी फॉर्म को लेकर अभी भी संदेह है. वीरवार को बांग्लादेश के खिलाफ कोहली विकेट पर जमने और 22 रन बनाने के बाद आउट हुए, तो फॉर्म को लेकर शक और भी ज्यादा गहरा गया, तो वहीं उनकी एक बड़ी खामी सामने निकलकर आई है. इस खामी को लेकर खासकर खेल के पंडित बहुत ही ज्यादा चिंतित हैं. दरअसल कोहली आउट होने से पहले एक तो 22 रन के लिए 38 गेंद खेल चुके थे, तो फिर लेग स्पिनर रिशाद हुसैन ने उन्हें प्वाइंट पर लपकवाकर चलता कर दिया. और खामी यह रही कि साल 2024 के बाद से अभी तक यह पांचवां मौका रहा, जब कोहली को किसी लेग स्पिनर ने अपना शिकार बनाया.
यह भी पढ़ें:
Virat Kohli: बल्ले से नहीं तो विराट कोहली ने यहां कर दिया कमाल, मेगा रिकॉर्ड किया अपने नाम
इतने बुरे हो चुके हैं हालात
दो राय नहीं कि साल 2024 से लेकर अभी तक लेग स्पिनर के खिलाफ कोहली के आंकड़े बहुत ही ज्यादा खराब हो चुके हैं. इस समयावधि में उन्होंने 51 गेंद खेलकर 31 रन बनाए. और वह पांच बार आउट हुए. लेग स्पिननों उनकी बैटिंग का गला घोटते हुए औसत को 6.20 पर गिरा दिया है, जबकि स्ट्राइक-रेट 60.78 तक सिमटकर रह गया है. ऐसे में सभी की चिंता बढ़ना स्वाभाविक सी बात है. साफ है कि पाकिस्तान कोहली को घेरने के लिए कई प्लान बना चुका होगा. अब सवाल और चैलेंज कोहली के सामने है?
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कोहली के सामने पाकिस्तानी स्पिन चैलेंज!
कोहली का अगला चैलेंज पाकिस्तान के स्पिन अटैक से पार होना होगा, जिसमें लेग स्पिनर के साथ-साथ लेफ्टआर्म स्पिनर भी हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार में जहां लेग स्पिनर अबरार अहमद एक ही विकेट ले सके थे, तो लेफ्टआर्म खुशदिल को कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन लेफ्टी स्पिनर की गेंद भी टप्पा खाकर बाहर की ओर ही जाती है. ठीक लेग स्पिनर की तरह. अब देखने की बात होगी कि कोहली एक और लेग स्पिनर यानी 26 साल के अबरार अहमद की लेग स्पिनर और गुगली से कैसे पार पाते हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं