- राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइंटस के बीच मुकाबला
- जोस बटलर ने बनाए इस सीजन में 700 से ज्यादा रन
- सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम
राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए इंग्लैंड के धांसू बल्लेबाज जोस बटलर ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया है. कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले जा रहे हैं पहले क्वालिफायर मुकाबले में जोस बटलर ने 56 गेंदों में 89 रनों की पारी खेली. इसी के साथ ही वे इस सीजन के 700 रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी भी बन गए हैं.
यह पढ़ें- कुछ ऐसे अनिल कुंबले ने मेरे टेस्ट करियर में फिर से प्राण डाले, सहवाग ने याद किए वो पल
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जोस बटलर एक आईपीएल सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वैसे विराट कोहली के नाम हैं उन्होंने एक सीजन में आरसीबी के लिए 973 रन बनाए थे.
आईपीएल सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट
- 973: विराट कोहली (2016)
- 848: डेविड वार्नर (2016)
- 735: केन विलियमसन (2018)
- 733: क्रिस गेल (2012)
- 733: माइक हसी (2013)
- 718: जोस बटलर (2022)*
- 708: क्रिस गेल (2013)
इस पारी में बटलर ने शुरुआत में बहुत तेज बल्लेबाजी नहीं की. 16 ओवर तक बटलर ने सिर्फ 39 रन बनाए थे लेकिन फिर 20ओवर तक वे 89 के स्कोर पर पहुंच गए. उन्होंने आखिर में 18 गेंदों में अपने आखिरी 50 रन पूरे किए. बटलर इस सीजन में तीन शतक भी अपने नाम कर चुके हैं. एक सीजन में शतक लगाने के मामले में भी वे अब सिर्फ विराट कोहली से पीछे हैं उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा 4 शतक लगाए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं