विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2017

जावेद मियांदाद ने कहा, ICC टूर्नामेंट्स में भारत के खिलाफ मैचों का बायकॉट करे पाकिस्‍तान

पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान और टीम के सफल बल्‍लेबाजों में शुमार किए जाने वाले जावेद मियांदाद का मानना है कि पाकिस्‍तान टीम को आईसीसी टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ मैचों में नहीं खेलना चाहिए.

जावेद मियांदाद ने कहा, ICC टूर्नामेंट्स में भारत के खिलाफ मैचों का बायकॉट करे पाकिस्‍तान
जावेद मियांदाद पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के कोच भी रह चुके हैं (फाइल फोटो)
  • बोले-पाकिस्‍तान की इज्‍जत का ध्‍यान रखे पीसीबी
  • ऐसा कदम उठाने से आईसीसी पर दबाव बढ़ेगा
  • इस स्थिति में टूर्नामेंट्स को दर्शक नसीब नहीं होंगे
लाहौर: पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान और टीम के सफल बल्‍लेबाजों में शुमार किए जाने वाले जावेद मियांदाद का मानना है कि पाकिस्‍तान टीम को आईसीसी टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ मैचों में नहीं खेलना चाहिए. मियांदाद ने अपने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से आग्रह किया कि वह मुल्‍क की इज्‍जत का ध्‍यान रखते हुए आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत के साथ न खेले. मियांदाद ने कहा कि टीम के भारत के साथ मैचों का बायकॉट करना चाहिए.

पाक टीम के कोच रह चुके मियादांद ने कहा कि भारत के साथ अगर हम मैच नहीं खेलेंगे तो आईसीसी पर भी इससे दबाव बढ़ेगा और पाक क्रिकेट के लिए उनका नजरिया बदलेगा. उन्‍होंने कहा कि भारत पाक के साथ कोई भी द्विपक्षीय सीरीज खेलने से इंकार करता रहा है. ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि पाकिस्‍तान भी इसका कड़ाई से जवाब दे और आईसीसी टूर्नामेंट में भी भारत के साथ खेलने से साफ इंकार कर दे.

यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी क्रिकेटरों में छिड़ा वाकयुद्ध, मियांदाद के भतीजे ने आमिर को कहा 'चोर'

पाकिस्‍तान के विवादित खिलाड़ी के रूप में पहचान रखने वाले मियांदाद ने कहा कि ये समझने की जरूरत है कि अगर भारत-पाक आईसीसी के किसी इवेंट में एक-दूसरे से नही खेलें तो उस टूर्नामेंट को दर्शक नसीब नहीं होंगे और आईसीसी को इससे तगड़ा नुकसान होगा. जिसके बाद क्रिकेट की शीर्ष संस्‍था को इस बात का अहसास हो जाएगा कि पाक की इंटरनेशनल क्रिकेट में क्या अहमियत है.

वीडियो : पाकिस्‍तान बना चैंपियंस ट्रॉफी विजेता



जावेद मियांदाद ने कहा कि हमारे स्टेंड लेने के बाद ही आईसीसी मजबूर होकर भारत पर साझा सीरीज के लिए दबाव बनाएगा. उन्‍होंने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट के साथ बड़ा नाइंसाफी हुई है. आईसीसी में भारत का ही सिक्‍का चलता है और पाकिस्‍तान की नहीं सुनी जाती. यह अलग बात है कि भारत और पाकिस्तान दोनों आईसीसी एग्जीक्युटिव बोर्ड के सदस्य हैं. इसके साथ ही मियांदाद ने पीसीबी से देश के घरेलू क्रिकेट का आधारभूत ढांचा विकसित करने पर भी ध्यान देने की बात कही है. (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Javed Miandad, PCB
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com