MHT CET Result 2026: महाराष्ट्र के स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल ने MHT CET 2026 PCB (फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी) के दूसरे प्रयास का रिजल्ट घोषित कर दिया है. जो उम्मीदवार 10 और 11 मई को आयोजित हुई इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं.
रिजल्ट में क्या है खास?
इस स्कोरकार्ड में छात्रों को कुल (Total) परसेंटाइल के साथ-साथ सब्जेक्ट-वाइज (Subject-wise) परसेंटाइल स्कोर भी देखने को मिलेगा. यह परिणाम फाइनल आंसर-की (Final Answer Key) के आधार पर तैयार किया गया है. आपको बता दें कि इस परीक्षा में 200 अंकों के 200 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे गए थे. जो छात्र दोनों प्रयासों (First & Second Attempt) में शामिल हुए थे, एडमिशन के समय उनके दोनों में से सबसे अच्छे स्कोर (Best Score) को माना जाएगा.
MHT CET PCB Result 2026: स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं.
- होमपेज पर 'MHT CET PCB Second Attempt Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
- अब आप इसे डाउनलोड करके एक प्रिंटआउट कॉपी निकाल लीजिए.
MHT CET 2026 काउंसलिंग: रिजल्ट के बाद अब आगे क्या होगा?
परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को अब विभिन्न कॉलेजों और कोर्स में एडमिशन लेने के लिए सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस यानी CAP (केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया) काउंसलिंग में भाग लेना होगा.
काउंसलिंग के मुख्य चरण:
- सबसे पहले CAP काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करिए.
- मांगे गए जरूरी दस्तावेजों (Documents) का वेरिफिकेशन पूरा करिए.
- अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चॉइस फिलिंग भरिए.
- इसके बाद सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट देखिए
- कॉलेज मिलने पर जरूरी फीस जमा करके अपना एडमिशन पक्का करिए.
- यह पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और कई राउंड में चलेगी.
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए उम्मीदवार समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें.
यह भी पढ़ें- ICAI CA 2026 का फाइनल रिजल्ट हुआ OUT, पटियाला के नूर सिंगला ने किया टॉप, ऐसे चेक करें Scorecard
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं