IPL 2021: जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की बीवी संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जो कुछ ही समय में इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. संजना ने समुद्र के पानी में रहकर अपनी तस्वीर क्लिक करवाई है. खासकर तस्वीर को जिस एंगल से लिया गया है उससे यह तस्वीर काफी खूबसूरत बन गई है. संजना ने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'जीवन भर की यादें और फिर कुछ..' संजना की तस्वीर पर जहां क्रिकेट फैन्स कमेंट कर रहे हैं तो वहीं उनके पति क्रिकेटर बुमराह ने भी रिएक्ट किया है. बुमराह ने अपनी वाइफ की तस्वीर पर जो कमेंट किया है उसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और वह कमेंट वायरल भी हो गया है.
NZ vs BAN: विकेटकीपर ने चालाकी से किया स्टंप, बांग्लादेशी बल्लेबाज की बत्ती गुल हो गई..देखें Video
बुमराह ने संजना गणेशन की तस्वीर पर कमेंट किया और लिखा, 'जिसने यह तस्वीर क्लिक की है वह वास्तव में अच्छा है.' बुमराह के इस मजेदार कमेंट पर वाइफ संजना ने भी अपना जवाब दिया है और जो बातें लिखी हैं उसने फैन्स का दिल जीत लिया है. संजना ने अपने पति बुमराह के कमेंट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'यही कारण है कि मैंने उससे शादी की है..'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
संजना गणेशन और बुमराह के बीच हुई यह कमेंटबाजी फैन्स को भी खूब पसंद आ रही है. बता दें कि संजना और बुमराह ने एक दूसरे से शादी 15 मार्च को गोवा में जाकर की थी. संजना से शादी करने के लिए ही बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था.
NZ vs BAN: RCB के बल्लेबाज ने मचाया तहलका, केवल 29 गेंदों पर जड़े 71 रन..देखें Video

अब बुमराह आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए नजर आने वाले हैं. जसप्रीत बुमराह शादी के ब्रेक के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के आगामी चरण की तैयारियों के लिये ट्रेनिंग में जुट गये हैं. बुमराह इस समय सात दिन के अनिवार्य पृथकवास में हैं. उन्हें अपनी टीम के होटल में वजन उठाते हुए देखा गया और ये फोटो उन्होंने खुद ट्विटर पर अपलोड की हैं. उन्होंने साथ ही लिखा, ‘‘पृथकवास में हूं और यह वजन उठाने की ट्रेनिंग कर रहा हूं. ''
IPL 2021: इन 5 युवा खिलाड़ियों पर रहेगी खास नजर, ये सभी पहली बार खेलेंगे IPL
आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस की टीम अपना पहला मैच 9 अप्रैल को आरसीबी की टीम के साथ खेलने वाली है. मुंबई ने अबतक 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है. इस बार भी रोहित की कप्तानी में मुंबई आईपीएल का खिताब जीतने के इरादे के साथ उतरेगी.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं