विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2015

अगले टी20 मैच के दौरान ईडन में डालमिया को इस तरह दी जाएगी श्रद्धांजलि

Also Read in
अगले टी20 मैच के दौरान ईडन में डालमिया को इस तरह दी जाएगी श्रद्धांजलि
जगमोहन डालमिया (फाइल फोटो)
कोलकाता: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार को होने वाले तीसरे अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच के दौरान ईडन गार्डंस स्टेडियम के मुख्य द्वार के ठीक सामने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत जगमोहन डालमिया के विशाल पोट्रेट लगाए जाएंगे।

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के कोषाध्यक्ष बिश्वरूप डे ने मंगलवार को कोलकाता में पत्रकारों को बताया, 'ईडन के हर प्रवेश द्वार पर डालमिया के विशाल पोट्र्रेट लगाए जाएंगे, ताकि मैच देखने आने वाला हर दर्शक उन्हें अपनी अंतिम श्रद्धांजलि दे सके।'

डालमिया का 75 साल की आयु में 20 सितंबर को एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

डे ने कहा, 'इसके अलावा हमने ईडन में लगी विशाल स्क्रीन पर डालमिया पर पांच मिनट का एक वीडियो भी चलाने का फैसला किया है। हम अभी देखेंगे कि क्या इसे दोनों पारियों के बीच की अवधि में प्रसारित किया जा सकता है।'

मैच शुरू होने से पहले डालमिया को श्रद्धांजलि स्वरूप एक मिनट का मौन रखे जाने की भी योजना है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ईडन गार्डन्स, जगमोहन डालमिया, बीसीसीआई, दक्षिण अफ्रीका, टीम इंडिया, टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट, Eden Gardens, BCCI, Jagmohan Dalmiya, South Africa, Team India, T20
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com