विज्ञापन

'दूसरों का मेंटल हेल्थ खराब करके खुद मेडिटेशन करता है', किशन ने अभिषेक की ली फिरकी, VIDEO

अभिषेक शर्मा का एक वीडियो सामने आया है. जिसे सनराइजर्स हैदराबाद ने साझा किया है. वीडियो में ईशान किशन मजाकिया अंदाज में अभिषेक की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए उनकी फिरकी ले रहे हैं.

'दूसरों का मेंटल हेल्थ खराब करके खुद मेडिटेशन करता है', किशन ने अभिषेक की ली फिरकी, VIDEO
अभिषेक शर्मा
@BCCI/X

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा एक अलग ही अंदाज में नजर आए. टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए उन्होंने विध्वंसक रुख अख्तियार किया और देखते ही देखते 35 गेंदों में शतक जड़ दिया. मुकाबले के दौरान उन्होंने कुल 38 गेंदों का सामना किया. इस बीच 297.36 की स्ट्राइक रेट से 113 रन बनाने में कामयाब रहे. जहां उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को नौ चौके और 11 खूबसूरत छक्के देखने को मिले. 

ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा की तारीफ की 

अभिषेक के इस विस्फोटक पारी के बाद उनकी आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने उनका एक वीडियो साझा किया है. जहां वह ईशान किशन के साथ नजर आ रहे हैं. वीडियो में किशन को कहते हुए सुना जा सकता है, 'दूसरों का मेंटल हेल्थ खराब करके खुद मेडिटेशन करता है.' इस बीच अभिषेक को उंगली ऊपर करके कुछ इशारा करते हुए देखा गया. जिसपर किशन ने सवाल किया, 'ये क्या कर रहा है?' जवाब में अभिषेक कहते हैं, 'ऊपर ऊपर.'

सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल सेंचुरी लगाने वाले दूसरे भारतीय बने अभिषेक

वेलिंग्टन में शतक जड़ते ही अभिषेक भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. पहले स्थान पर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा काबिज हैं. जिन्होंने कुल पांच शतक लगाए हैं. उनके बाद दूसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव का नाम आता है. इन दोनों बल्लेबाजों ने क्रमशः चार-चार शतक लगाए हैं. तीसरे स्थान पर संजू सैमसन का नाम आता है. जिनके बल्ले से अबतक तीन शकत निकले हैं.

 

यह भी पढ़ें- 'यार ये कौन हैं भई?' अभिषेक-वैभव का विस्फोट देख अकमल भी हुए हैरान, मुंह से निकला- आउट होने का डर ही नहीं है
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, Abhishek Sharma, Ishan Pranav Kumar Pandey Kishan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com