विज्ञापन

प्यार में क्लीन बोल्ड हुआ सरदार, अर्शदीप-समरीन ने टैटू से किया रिलेशनशिप का ऐलान! आपने देखा?

अर्शदीप सिंह और समरीन कौर ने एक दूसरे के नाम का टैटू अपनी हाथ के बांह पर बनवाया है. जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं.

प्यार में क्लीन बोल्ड हुआ सरदार, अर्शदीप-समरीन ने टैटू से किया रिलेशनशिप का ऐलान! आपने देखा?
अर्शदीप सिंह और समरीन कौर

अभी तक अफवाहें चल रही थीं कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक्ट्रेस और मॉडल समरीन कौर को डेट कर रहे हैं. मगर उन्होंने एक तस्वीर साझा करते हुए खुद अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी है. 27 वर्षीय तेज गेंदबाज ने समरीन कौर के नाम का टैटू अपने हाथ की बांह पर बनवाई है. यहीं नहीं समरीन कौर ने भी अर्शदीप सिंह के नाम का टैटू अपनी बांह पर बनवाई है. क्यूट कपल ने इस दौरान की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं. जिसके कैप्शन में लिखा है, 'मेरा जीवनसाथी.'

अर्शदीप ने SK तो समरीन ने AS अपनी हाथ पर लिखवाया

अर्शदीप सिंह ने अपने हाथ के बांह पर 'SK' लिखवाया है. वहीं समरीन कौर ने अपनी हाथ पर 'AS' गुदवाया है. यहीं नहीं दोनों कपल की हाथों पर टैटू के बगल में एक छोटी लाल रंग की पतली रेखा भी देखी जा सकती है. जिसमें दिल बना हुआ है. अर्शदीप और समरीन की बांह पर यह खास टैटू किसी और ने नहीं बल्कि डिजाइनर अभिषेक गवाई और टैटू कलाकार सनी सेन ने मिलकर बनाई है. 

पेशे से एक्ट्रेस और मॉडल हैं समरीन

आपको बता दें कि समरीन कौर का जन्म सात सितंबर साल 1999 में जम्मू-कश्मीर में हुआ था. पेशे से वह एक्ट्रेस, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने पुणे स्थित सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से बीकॉम (ऑनर्स) में डिग्री हासिल की थी. लोगों की नजर में पहली बार समरीन तब आईं जब उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2018 प्रतियोगिता में जम्मू और कश्मीर की तरफ से प्रतिनिधित्व किया. यहां वह फाइनलिस्ट बनकर लोगों के सामने उभरीं थी. 

यहीं नहीं समरीन ZEE5 की वेब सीरीज नेल पॉलिश में भी नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा 83 और सरदार जी 2 जैसी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया है. अभिनय के अलावा वह जुबिन नौटियाल, बादशाह और गुरु रंधावा जैसे लोकप्रिय गायकों के साथ कई संगीत वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं. बावला और तुझे भूलना तो चाहा जैसे कई गानों के माध्यम से वह लोगों के बीच लोकप्रिय हैं. 

यह भी पढ़ें- गंभीर-युवराज-कोहली के बाद भारत को मिला नया 'बड़े मैचों का बादशाह', फाइनल आते ही बरसते हैं रन!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Arshdeep Singh, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com