विज्ञापन

Rohit Sharma: क्या 100% फिट हैं रोहित शर्मा? हेड कोच ने तोड़ी चुप्पी, बयान से मची खलबली

रोहित शर्मा की फिटनेस पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. कुछ लोगों के सवाल हैं कि क्या वह पूरी तरह से फिट हैं? इसी सवाल का जवाब मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने दिया है.

Rohit Sharma: क्या 100% फिट हैं रोहित शर्मा? हेड कोच ने तोड़ी चुप्पी, बयान से मची खलबली
Rohit Sharma

हर किसी के दिल में सवाल है कि क्या रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पूरी तरह से फिट हैं? अगर आप भी 'हिटमैन' के फैन हैं और उनकी फिटनेस को लेकर चिंतित हैं तो मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के मुख्य कोच महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने उसका जवाब दिया है. जयवर्धने का कहना है, 'मेरे और हमारी मेडिकल टीम के हिसाब से रोहित शर्मा 100% फिट हैं. हैमस्ट्रिंग इंजरी से वापसी के बाद पहले मैच में हम उनको लेकर थोड़ा सतर्क थे. फिलहाल वह टीम कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखते हुए इम्पैक्ट सब के तौर पर शिरकत कर रहे हैं. वह टीम प्लेयर हैं, जिसे बखूबी समझते हैं.'

हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते करीब तीन हफ्ते मैदान से बाहर थे रोहित!

टीओआई की रिपोर्ट की मानें तो आईपीएल के जारी सीजन में रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते करीब तीन हफ्ते तक मैदान से बाहर थे. इस दौरान उन्होंने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट नहीं किया था. यही बात बोर्ड और टीम मैनेजमेंट को खटक रही है. जिससे उनके माथे की लकीरें बढ़ी हुई हैं. 

फिटनेस के आधार पर रोहित को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में मिला है मौका 

आईपीएल की समाप्ति के बाद भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. जहां रोहित शर्मा को टीम में शामिल तो किया गया है. मगर उनकी उपलब्धता पूरी तरह से उनकी फिटनेस पर निर्भर है. अगर वह पूरी तरह से फिट नहीं रहे तो उन्हें मौका नहीं मिलेगा. 

अफगानिस्तान के लिए वनडे में चुने गए खिलाड़ी 

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे.

यह भी पढ़ें- LSG vs PBKS: आखिर पंजाब के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे हैं मिचेल मार्श? पाकिस्तान बना वजह, पढ़ें पूरी खबर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com