Mitchell Marsh Is Unavailable For Tonight Match Against Punjab Kings In IPL 2026: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 68वें मुकाबले में आज (23 मई) लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के साथ है. अहम मुकाबले से पहले लखनऊ के बेड़े से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) आज के मुकाबले में हिस्सा नहीं लेंगे. क्योंकि वह नेशनल ड्यूटी पर चले गए हैं. जल्द ही पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया (PAK vs AUS) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. आगामी सीरीज के लिए मार्श को भी ऑस्ट्रेलियाई बेड़े में शामिल किया गया है. यही वजह है कि वह आखिरी मैच में नहीं खेल रहे हैं.
जारी सीजन में लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं मार्श
मिचेल मार्श का आखिरी मैच से पहले बाहर जाना टीम के लिए बड़ा झटका है. क्योंकि मौजूदा समय में वह लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं. टीम के लिए जारी सीजन में उन्होंने खबर लिखे जाने तक कुल 13 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 13 पारियों में 43.31 की औसत से 563 रन निकले हैं. जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल है. 111 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है. टूर्नामेंट के 67 मुकाबले बीत जाने के बाद वह सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सातवें पायदान पर काबिज हैं.
मिचेल मार्श का आईपीएल करियर
बात करें मिचेल मार्श के आईपीएल करियर के बारे में तो उन्होंने यहां खबर लिखे जाने तक कुल 68 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 62 पारियों में 30.92 की औसत से 1855 रन निकले हैं. मार्श के नाम आईपीएल में दो शतक और 12 अर्धशतक दर्ज है. उन्होंने ये रन 148.52 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्हें 34 पारियों में 21.49 की औसत से 37 सफलता हाथ लगी है.
यह भी पढ़ें- 'गोपालगंज एक्सप्रेस' ने किया विराट का शिकार, SRH ने ले लिया बदला, चौथी टीम का फैसला कब?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं