विज्ञापन

आयरलैंड ने रोका भारत का विजयी रथ, 16वीं सीरीज बाद टीम इंडिया को मिली हार, इन दो गेंदबाजों ने किया खेला

आयरलैंड ना सिर्फ भारत के खिलाफ अपनी पहली टी20 सीरीज जीतने में सफल हुई बल्कि उसने लगातार 16 सीरीज से नहीं हारने के चले आ रहे टीम इंडिया के सिलसिले को भी रोक दिया.

आयरलैंड ने रोका भारत का विजयी रथ, 16वीं सीरीज बाद टीम इंडिया को मिली हार, इन दो गेंदबाजों ने किया खेला
Ireland Stop India run of 16 consecutive T20I series unbeaten

आयरलैंड ने रविवार को  सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब के मैदान पर भारत के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय को 1 रन से जीतकर इतिहास रच दिया. टीम इंडिया के खिलाफ इस जीत के साथ ही उसने दो मैचों की सीरीज में मेहमान टीम का सूपड़ा साफ किया. यह आयरलैंड की भारत के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में पहली सीरीज जीत है. साथ ही उसकी किसी  भी बड़ी टीम के खिलाफ पहली सीरीज जीत है. यह जीत उसके लिए और भी खास हो जाती है तो क्योंकि उसने ना सिर्फ वर्ल्ड चैंपियन को हराया है बल्कि वो कारनामा कर दिखाया है जो दुनिया की कोई टीम नहीं कर पाई. 

लगातार 16 सीरीज नहीं हारा भारत

भारतीय टीम साल 2023 में वेस्टइंडीज के दौरे पर गई थी, जहां उस सीरीज के कुछ मैच अमेरिका में भी खेले गए थे. टीम इंडिया को 5 मैचों की इस सीरीज में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से भारतीय टीम का विजयी रथ कुछ इस तरह चला कि जो भी उसके सामने आया ध्वस्त हो गया. क्या ऑस्ट्रेलिया और क्या दक्षिण अफ्रीका, कोई भी टीम इंडिया को हरा नहीं पाया. भारत लगातार 16 सीरीज तक हारा नहीं, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है और इस दौरान उसने पाकिस्तान को पीछे छोड़ा, जो 2016 से 2018 के बीच लगातार 11 सीरीज तक हारा नहीं था. लेकिन रविवार को आयरलैंड ने इस पर विराम लगा दिया. 

मैथ्यू होलार्ड और जय मूंदड़ा ने बरपाया कहर

इस सीरीज में मैथ्यू होलार्ड और जय मूंदड़ा ने जो कहर बरपाया, उसके सामने भारतीय बल्लेबाजों ने पूरी तरह से सरेंडर कर दिया. मैथ्यू होलार्ड ने सीरीज के दो मैचों में 6 विकेट झटके. जबकि जय मूंदड़ा ने 5 विकेट निकाले. इन दोनों गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाज टिक ही नहीं पाए. जय मूंदड़ा को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए सीरीज के पहले ही मैच में प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया.

टीम इंडिया ने 0-2 से गंवाई सीरीज

टीम इंडिया ने सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले को महज 1 रन के अंतर से गंवा दिया. इसी के साथ भारत को टी20 इतिहास में पहली बार आयरलैंड के खिलाफ सीरीज गंवानी पड़ी.

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए. इसके जवाब में भारत निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 153 रन ही बना सका. टीम इंडिया ने महज 1 रन पर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के विकेट गंवा दिए थे. दोनों ही बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल सके. इसके बाद 35 के स्कोर तक कप्तान श्रेयस अय्यर (10) और ईशान किशन (12) भी पवेलियन लौट गए.

यहां से अक्षर पटेल ने तिलक वर्मा के साथ पांचवें विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की. पटेल 14 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद तिलक ने शिवम दुबे के साथ 35 रन जुटाए, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद मेहमान टीम निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती रही.

तिलक वर्मा 46 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 55 रन बनाकर आउट हुए. दुबे ने 16 गेंदों में 20 रन बनाए. इनके अलावा, हर्षित राणा ने 21 रन का योगदान दिया, लेकिन भारत को जीत नहीं दिला सके. मेजबान टीम की तरफ से जय मूंदड़ा और मैथ्यू हॉलार्ड ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि मैथ्यू हम्फ्रीज और हैरी टेक्टर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

इससे पहले भारत ने 26 जून को इसी मैदान पर खेले गए सीरीज के पहले मैच को 34 रन से गंवा दिया था. रविवार को दूसरा मैच जीतकर आयरलैंड ने सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया है. अब टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर 5 टी20 और 3 वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलेगी.

यह भी पढ़ें: कप्तान श्रेयस अय्यर के माथे पर लगा कलंक, लगातार दो मैच हारकर इस अनचाही लिस्ट में बनाई जगह

यह भी पढ़ें: SRH मालकिन काव्या मारन इस म्यूजिक कंपोजर से करने जा रहीं शादी? रिश्तेदार ने किया कंफर्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ireland, Cricket, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com