- Odean Smith पर लग सकती है बड़ी बोली
- ओडियन स्मिथ को लोगों ने माना दूसरा आंद्रे रसेल
- माइकल वॉन भी देखकर पड़े हैरत में
IPLMega Auction: वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ओडियन स्मिथ (Odean Smith) को दूसरा आंद्रे रसेल माना जा रहा है. स्मिथ ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में तूफानी बल्लेबाजी कर दिखा दिया है कि ऑक्शन में उन्हें खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी काफी पैसे खर्च करने में पीछे नहीं रहेंगे. बता दें कि भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में स्मिथ ने अलग छाप छोड़ी थी. गेंद और बल्ले से परफॉर्म कर साबित कर दिया कि उनके अंदर ऑलराउंडर की विशेष क्षमता है. दूसरे वनडे में ओडियन ने जहां 2 विकेट हासिल किए तो वहीं बल्लेबाजी करते हुए 20 गेदों पर 24 रन की पारी खेली. इसके अलावा तीसरे वनडे में स्मिथ ने 1 विकेट लिया और बल्ले से धमाल मचाते हुए 18 गेंद पर 36 रन बनाने में सफल रहे. अपनी पारी में स्मिथ ने 3 चौके और 3 छक्के लगाए. स्मिथ की बल्लेबाजी में खूबी है कि वो गेंद को जोर से हिट लगाते हैं और गेंद को आसानी के साथ सीमा रेखा के बाहर भेजते हैं. यही टैलेंड उन्हें ऑक्शन में सबसे दिलचस्प खिलाड़ी बनाता है.

ओडियन की बेस प्राइस 1 करोड़ रूपये हैं.
ओडियन स्मिथ ने आईपीएल ऑक्शन में अपनी बेस प्राइस 1 करोड़ रूपये रखी है. ऑक्शन को दौरान इस कैरेबियन ऑलराउंडर को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी पैसों की बारिश कर सकती है. स्मइथ के अंदर एक विस्फोटक बल्लेबाज है जो आईपीएल में टीम के लिए काफी अहम साबित हो सकते हैं. भले ही उन्हें अभी लंबा सफर तय करना है लेकिन अभी से उन्हें दूसरा आंद्रे रसेल माना जा रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
माइकल वॉन भी हुए हैरान
ओडियन स्मिथ के टैलेंट को देखकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ट्वीट कर भविष्यवाणी की है. वॉन ने अपने ट्वीट में लिखा, ओडियन स्मिथ सप्ताहांत में बहुत अमीर बनने जा रहे हैं ... तो उन्हें होना ही चाहिए.'
Odean Smith is going to become very very wealthy over the weekend … So he should … #IPLAuction
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) February 11, 2022
केकेआर को रसेल ने किया है रिटेन
बता दें कि आंद्रे रसेल को केकेआर ने 12 करोड़ रूपये में रिटेन किया है. रसेल की विस्फोटक बल्लेबाजी केकेआर के लिए एक्स फैक्टर है. ऐसे में अब स्मिथ की काबिलियत को देखते हुए दूसरे फ्रेंचाइजी उन्हें खरदीने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा सकते हैं.
आईपीएल में कप्तानों की भूमिका, अब क्या करेंगी ये तीन टीमें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं