Who is Only Player to Bat at Every Position from 1 to 11 in IPL: आईपीएल 2026 का आगाज होने वाला है. उससे पहले जानते हैं आईपीएल इतिहास के उस खिलाड़ी के बारे में जिसने नंबर 1 से लेकर नंबर 11 के बल्लेबाजी क्रम पर बल्लेबाजी की, वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि सुनील नरेन हैं. सुनील नरेन ने ओपनिंग से लेकर नंबर 11 बल्लेबाजी क्रम तक आईपीएल में बल्लेबाजी की है और वह ऐसा करने वाले आईपीएल इतिहास के इकलौते बल्लेबाज हैं. सुनील नरेन ने अपने आईपीएल करियर में अबतक 189 मैच खेले हैं जिसमें 1780 रन बनाए हैं, नरेन के नाम आईपीएल करियर में एक शतक और 7 अर्धशतक शामिल है. वहीं, गेंदबाजी में नरेन ने अबतक 192 विकेट चटका चुके हैं.

बता दें कि अपने आईपीएल बल्लेबाजी करियर में नरेन ने 66 पारी में ओपनिंग की है और 13 बार नंबर 8 क्रम पर बैटिंग की है. इसके अलावा नरेन ने नंबर 3 पर एक बार आईपीएल में बल्लेबाजी की है. नंबर 4 पर नरेन ने 8 बार तो नंबर 5 पर उन्होंने 7 दफा बल्लेबाजी करने आए हैं. नंबर 7 बल्लेबाजी क्रम पर सुनील नरेन ने 6 बार बल्लेबाजी की है. नंबर 9 पर 9 बार, नंबर 10 पर 8 बार और नंबर 11 बल्लेबाजी क्रम पर सुनील नरेन ने 3 बार बैटिंग की है. सुनील नरेन ने आईपीएल 2012 में केकेआर के लिए डेब्यू किया था. इस आईपीएल में एक बार फिर नरेन से काफी उम्मीदे हैं. आईपीएल इतिहास में 200 विकेट लेने से यह खिलाड़ी केवल 8 विकेट दूर है.

गौतम गंभीर ने नरेन को आईपीएल में कराया था ओपनिंग
गौतम गंभीर जब केकेआर कप्तान थे तो उन्होंने सुनील नरेन से ओपनिंग कराने की रणनीति अपनाई थी जो काफी सफल रही थी. आज नरेन ऑलराउंडर के तौर पर आईपीएल में सबसे बड़े खिलाड़ी हैं, इसके पीछे वर्तमान में भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का हाथ रहा है.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 में कितनी है Vaibhav Suryavanshi की सैलरी? जानिए कुल नेटवर्थ
ये भी पढ़ें- मैच डे प्रैक्टिस बैन, परिवार की एंट्री पर सख्ती..BCCI ने आखिरी समय में IPL 2026 के लिए बदला नियम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं