एक अमेरिकी महिला ने ल्यूक पर आरोप लगाया है कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ आईपीएल मैच के बाद पार्टी से लौट रही थी, तभी क्रिकेटर ने उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की।
                                            
                                            क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
 हमें बताएं।
                                        
                                                                                नई दिल्ली: 
                                        आईपीएल खिलाड़ी ल्यूक पॉमर्सबैच को शनिवार तक के लिए अंतरिम जमानत मिल गई है। उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है। ल्यूक को 20 हजार के निजी मुचलके पर जमानत मिली है। वहीं कोर्ट में कल सीसीटीवी फुटेज पेश किया जाएगा।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी ल्यूक पर अमेरिकी महिला से छेड़छाड़ का आरोप है। अब इस केस को महिला कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है। इससे पहले ल्यूक को गिरफ्तार किया गया था। ल्यूक पॉमर्सबैच ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं। यह घटना चाणक्यपुरी के एक मशहूर होटल में पार्टी के दौरान घटी।
                                                                        
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
                                        IPL Cricketer In Controversy, आईपीएल का क्रिकेटर विवाद में, IPL Brawl, IPL Players Misbehave, आईपीएल खिलाड़ी का बुरा व्यवहार, Luke Pomersbach, ल्यूक पॉमर्सबैच