- अबकी बार, सबसे ज्यादा पैसों की बरसात!
- कल खत्म होगी आईपीएल की बोली
- इस बार आईपीएल बनेगा और महंगा ब्रांड
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले पांच साल (2023-27) के लिए आज से मुंबई में शुरू हुए अगले पांच साल के लिए मीडिया अधिकारों की लड़ाई में बाजार सहित तमाम प्रशंसकों की रुचि बहुत ही ज्यादा बढ़ गयी है. जिस अंदाज में पहले दिन आज बोली लगी, उसे देखते हुए अगर बोर्ड को इन अधिकारों से 60,000 करोड़ रुपये भी मिल जाते हैं, तो हैरानी बात बिल्कुल भी नहीं होगी. इन अधिकारों के खत्म होने के बाद अगले दो महीने के भीतर बड़े क्रिकेट अधिकारों की बोली लगेगी. मसलन आईसीसी अपने अगले आठ साल के लिए मीडिया अधिकारों के लिए टेंडर जारी करेगा, तो बीसीसीआई भी भारत में अगले चार साल के भीतर होने वाले मीडिया अधिकारों के लिए निविदाएं जारी करने जा रहा है.
यह भी पढ़ें: आईपीएल मीडिया राइट्स की बोली 40,000 करोड़ के पार पहुंची
बहरहाल, चर्चा का विषय पूरे क्रिकेट जगत में आईपीएल के मीडिया अधिकार हो चले हैं. पड़ोसी देश पाकिस्तानी की आंखें फटी हुई हैं, तो तमाम लोग टकटकी लगाए देख रहे हैं कि यह बोली सोमवार को कहां जाकर खत्म होगी. इसमें कोई दो राय नहीं कि आईपीएल के इन मीडिया राइट्स से आने वाली रकम विश्व क्रिकेट के लिए नए मानक स्थापित करेगी. कहा जा सकता है कि अब आईपील का मुकाबला दुनिया की बड़ी लीगों से हो चला है. और सवाल यह है कि आईपीएल बाकी लीगों से ज्यादा कमा पाएगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: पहले ही दिन प्रति मैच बोली 100 करोड़ के पार पहुंची, पिछली बार से दोगुनी रकम
निश्चित ही इस आईपीएल के मीडिया राइट्स के बाद आईपीएल का मुकाबला यूरोपीय फुटबॉल लीग, मेजर लीग बेसबॉल (एमएलबी), नेशनल बॉस्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) जैसी लीगों से होगा. वैसे आईपीएल सबसे ज्यादा कमाई के मामले में इंग्लिश प्रीमियर लीग को पहले ही पीछे छोड़ चुकी है, लेकिन नए राइट्स के बाद अब देखने की बात होगी कि अब बात कहां जाकर ठहरती है. चलिए जान लीजिए दुनिया की सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाली दुनिया की सबसे 10 लीग और उनके प्रॉफिट के बारे में
दुनिाय की शीर्ष 10 लीग लाभ
1. नेशलन फुटबॉल लीग (एनएफएल) 13 बिलियन डॉलर
2. मेजर लीग बेसबॉल (एमलबी) 10 बिलियन डॉलर
3. नेशनल बॉस्केटबॉल एसोसिएशन 7.4 बिलियन डॉलर
4. इंडियन प्रीमियर लीग (क्रिकेट) 6.3 बिलियन डॉलर
5. इंग्लिश प्रीमियर लीग 5.3 बिलियन डॉलर
6. नेशनल हॉकी लीग (एनएचएल) 4.43 बिलियन डॉलर
7. ऑस्ट्रेलियन रुल्स फुटबॉल 2.5 बिलियन डॉलर
8. ला लिगा (स्पेनिश फुटबॉल) 2.2 बिलियन डॉलर
9. सीरी ए (इटालियान फुटबॉल लीग) 1.9 बिलियन डॉलर
10 लीग 1 (फ्रांस/मोनाको फुटबॉल लीग) 1.5 बिलियन डॉलर
खेल से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं