विज्ञापन
6 years ago
अबुधाबी:
IPL 2020: KXIP Vs MI: आईपीएल में वीरवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने एकतरफा साबित हुए मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 48 रन से हरा दिया. मुंबई से मिले 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उसके सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज  ओर ओपनरों ने अपनी टीम को तेज-तर्रार शुरुआत जरूर दी, लेकिन यह ठोस आधार में तब्दील नहीं हो सकी. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए तेज 38 रन जोड़े. और जैसे ही ये आउट हुए, तो एक छोर पर विकेट गिरने शुरू हो गए. हालांकि, इन दोनों के बाद निकोलस पूरन ने 44 रन बनाए, लेकिन जरूरी औसत और दबाव लगातार बढ़ता गया, तो विकेट भी लगातार गिरते रहे और पंजाब टीम कोटे के 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी.  

इससे पहले पंजाब टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, तो मुंबई इंडियंस ने उसके सामने 192 रन का टारगेट रखा. मुंबई के लिए कप्तान रोहित ने 70, पोलार्ड ने नाबाद 47 और हार्दिक ने भी बिना आउट हुए 11 गेंदों पर 30 रन की पारी खेलते हुए मुंबई को वह  स्कोर दिला दिया, जो एक समय बहुत ही मुश्किल दिखाई पड़ रहा था.  मुंबई ने  पिछले मैच में हार के बावजूद अपनी इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया, तो पंजाब की टीम में एक बदलाव किया गया, लेकिन उसका उसे फायदा नहीं ही मिला.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
IPL Live Score, KXIP Vs MI, KXIP Vs MI Live Score, KL Rahul, Mayank Agarwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com