गंभीर के धुरंधर को कड़ी टक्कर देने के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने कड़ी घेराबंदी की है...
- कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) से मुकाबला
- जीत के क्रम को बनाए रखना चाहता है पंजाब, हौंसले बुलंदी पर
- कप्तान मैक्सवेल कमजोर गेंदबाजी पर किया अद्भुत प्रयोग
नई दिल्ली:
आईपीएल-10 का जादू धीरे-धीरे रंग जमाने लगा है. कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर आज यानी गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) की टीम से मुकाबला जारी है. एक तरह से गंभीर के धुरंधर को कड़ी टक्कर देने के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने कड़ी घेराबंदी की है. पंजाब के हौंसले बुलंद हैं. पंजाब ने अपने पहले मैच में टीम ने पुणे को 6 विकेट से हराया था फिर बैंगलोर पर 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज़ की. अब टीम का सामना T20 में 2 बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स से हो रहा है. पंजाब के लिए गेंदबाजी चिंता का सबब जरूर बनी हुई है. कप्तान मैक्सवेल ने इसका तोड़ निकालने के लिए एक अद्भुत प्रयोग किया है.
पंजाब टीम ने तीन 'शर्मा' गेंदबाज
कप्तान मैक्सवेल ने कोई जोखिम ने लेते हुए नटराजन के स्थान पर ईशांत शर्मा को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है. टीम में दो अन्य तेज गेंदबाज संदीप शर्मा और मोहित शर्मा भी शामिल हैं. इस तरह से आज के मैच में तीन शर्मा गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे. आईपीएल में या यूं कहें कि क्रिकेट में ऐसे विरले मौके आते हैं जब तीन सरनेम के खिलाड़ी एक साथ गेंदबाजी करें. चौथा गेंदबाज के रूप में वरुण एरोन भी अपना जलवा बिखेरेंगे. अब देखना होगा कि मैक्सवेल का यह प्रयोग कितना सफल रहता है.
ये रही ईशांत के शामिल करने की वजह
बेंगलुरू के ख़िलाफ़ संदीप और मोहित शर्मा डिविलियर्स को रोकने में नाकाम रहे. ऐसे में ईशांत शर्मा को आज़माने की कोशिश टीम प्रबंधन ने की है. दरअसल टीम अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहती है. पंजाब का सबसे मजबूत पक्ष उसकी बैटिंग है लेकिन गेंदबाजी उतनी प्रभावी नहीं है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
IPL10, Kolkata Knight Riders, Kings XI Punjab, Eden Gardens, KKRvsKXIP, Mohit Sharma, Sandeep Sharma, Ishant Sharma