विज्ञापन

बड़बोले पाकिस्तानी मोहम्मद पेसर का आईपीएल नीलामी के लिए रास्ता साफ, इस वजह से खुला दरवाजा

Mohammad Amir: मोहम्मद आमिर पिछले कुछ सालों में सोशल मीडिया पर भारतीय खिलाड़ियों से भिड़ते रहे हैं. और अब उनका इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में भाग लेने का रास्ता साफ हो गया है

बड़बोले पाकिस्तानी मोहम्मद पेसर का आईपीएल नीलामी के लिए रास्ता साफ,  इस वजह से खुला दरवाजा
Mohammad Amir: पाकिस्तान के पूर्व पेसर मोहम्मद आमिर
source: social media

Mohammad Amir In IPL: पाकिस्तान के विवादित और बड़बोले लेफ्टी पेसर मोहम्मद आमिर को यूनाइटेड किंगडम का पासपोर्ट जारी कर दिया गया है. आमिर ने कई साल पहले नागरिकता के लिए आवेदन करने के बाद नियमों के तहत जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है. मोहम्मद आमिर की पत्नी ब्रिटिश नागरिक हैं. इसी वजह से उनका यूके में सेटलमेंट आसान माना जा रहा है.  इस घटनाक्रम के बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या आमिर अब उन प्रतियोगिताओं में पंजीकरण कर सकते हैं, जहां पिछले कई वर्षों से पाकिस्तानी खिलाड़ी प्रभावी रूप से अनुपस्थित रहे हैं. खासकर आईपीएल में क्योंकि ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की अगले साल होने वाली मेगा नीलामी में भाग लेने की पात्रता हासिल कर ली है. 

पाकिस्तानी खिलाड़ी 2008 के पहले सीजन के बाद से आईपीएल में नजर नहीं आए हैं. इसमें अजहर महमूद अपवाद रहे. वह पाकिस्तान में जन्मे एकमात्र क्रिकेटर हैं जिन्होंने इसके बाद टूर्नामेंट में खेला. महमूद ने 2012 से 2015 के बीच आईपीएल में 23 मैच खेले और यह उन्होंने ब्रिटिश पासपोर्ट प्राप्त करने के बाद एक इंग्लिश खिलाड़ी के रूप में नीलामी में प्रवेश करके किया था.इसीलिए आमिर के मामले की तुलना महमूद से की जा रही है. यदि संबंधित नियमों के तहत अनुमति मिलती है तो आमिर संभावित रूप से अपने ब्रिटिश नागरिकता के आधार पर एक ओवरसीज खिलाड़ी के रूप में आईपीएल नीलामी में पंजीकरण करा सकते हैं. 

क्या काउंटी क्रिकेट में इंग्लैंड के स्थानीय खिलाड़ी के रूप में खेलेंगे?

हालांकि, ब्रिटिश नागरिकता होने और तुरंत इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में स्थानीय (लोकल) खिलाड़ी के रूप में माने जाने में अंतर है. काउंटी क्रिकेट के लिए खिलाड़ियों की पात्रता और पंजीकरण से जुड़े नियमों के अनुसार, कोई खिलाड़ी “क्वालिफाइड क्रिकेटर” तब माना जा सकता है जब वह “ब्रिटिश या आयरिश नागरिक” हो, लेकिन इसके साथ कुछ अतिरिक्त शर्तें भी लागू होती हैं.

इसके तहत  नियम 2.1.2 के अनुसार, खिलाड़ी को “सीजन शुरू होने से पहले 1 अप्रैल से पूर्व के 12 महीनों में” किसी भी पूर्ण सदस्य देश (इंग्लैंड को छोड़कर) का प्रतिनिधित्व अंडर-17 स्तर या उससे ऊपर पर नहीं करना चाहिए, या फिर किसी भी पूर्ण सदस्य देश में (इंग्लैंड और वेल्स से बाहर) प्रोफेशनल क्रिकेट नहीं खेला होना चाहिए. जब तक कि यह स्थानीय नियमों के तहत ओवरसीज क्रिकेटर के रूप में या ईसीबी की स्वीकृति वाले विशेष परिस्थितियों में न किया गया हो.

यह प्रावधान आमिर के मामले में महत्वपूर्ण हो सकता है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में रावलपिंडीज़ के लिए पीएसएल में घरेलू खिलाड़ी के रूप में खेला है. इस आधार पर, केवल ब्रिटिश नागरिकता हासिल कर लेना उन्हें तुरंत काउंटी क्रिकेट में स्थानीय खिलाड़ी के रूप में पात्र नहीं बनाता. आमिर ने दिसंबर 2024 में दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था।.

अच्छी-खासी क्रिकेट खेली पाकिस्तान के लिए

मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 वनडे और 62 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. वह 2017 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पाकिस्तान टीम का भी हिस्सा थे, जिसमें उन्होंने फाइनल में भारत के खिलाफ ओवल में रोहित शर्मा, विराट कोहली और शिखर धवन के विकेट लिए थे. 34 वर्षीय आमिर ने जनवरी 2025 के बाद से 59 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 22.88 की औसत से 75 विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनमी रेट 8.19 रही है. 

कई बार लिया आमिर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

कभी स्पॉट  फिक्सिंग के लिए आजीवन प्रतिबंधित कर दिए गए मोहम्मद आमिर ने  पहली बार 26 जुलाई 2019 को सीमित ओवरों की क्रिकेट पर ध्यान देने के लिए टेस्ट से संन्यास लेने का ऐलान तिया, तो इसके बाद 17 दिसंबर 2020 को टीम प्रबंधन के साथ मतभेद और मानसिक प्रताड़ना की बात कहते हुए आमिर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेटों से संन्यास का ऐलान कर दिया.  लेकिन इसके करीब चार साल बाद आमिर ने 24 मार्च 2024 को अपना फैसला बदला और उन्हें टी20 विश्व कप टीम में जगह मिली,  लेकिन पाकिस्तान के 14 दिसंबर को विश्व कप से बाहर होने के बाद आमिर ने आखिरी बार औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. 

यह भी पढ़ें:   RR vs LSG: 'वह बॉलरों में ठीक वैसा ही डर पैदा कर रहा', पठान का वैभव के बारे में बड़ा बयान

लेखक के बारे में
img
मनीष शर्मा
Stringer from Hanumangarh Rajasthan
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammad Amir Khan, India, Pakistan, Indian Premier League 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com