विज्ञापन

भारत में होगा IPL 2027 का ऑक्शन, खत्म होगा सबसे विवादित नियम? चेयरमैन अरुण धूमल ने किया ऐलान

आईपीएल 2027 सेशन के लिये खिलाड़ियों का ऑक्शन इस बार किसी विदेशी धरती पर नहीं बल्कि भारत में ही होगा. आईपीएल चेयरमैन अरूण धूमल ने खुद यह जानकारी दी है.

भारत में होगा IPL 2027 का ऑक्शन, खत्म होगा सबसे विवादित नियम? चेयरमैन अरुण धूमल ने किया ऐलान
भारत में होगा आईपीएल 2027 के लिये ऑक्शन
X (formerly Twitter)

आईपीएल 2027 सेशन को लेकर एक अच्छी खबर आई है. पिछले तीन सेशन विदेश में कराने के बाद आईपीएल 2027 सेशन के लिये खिलाड़ियों का ऑक्शन भारत में होगा. आईपीएल चेयरमैन अरूण धूमल ने यह जानकारी दी है. इससे पहले पिछले तीन सेशन में ऑक्शन दुबई, जेद्दा और अबुधाबी में हुए हैं.

धूमल ने पीटीआई से कहा , 'हर साल हम कोशिश करते हैं कि यह भारत में हो लेकिन शादियों के समय के कारण हमें जगह नहीं मिलती. इस बार हम भारत में ही करायेंगे क्योंकि यह छोटी ऑक्शन होगी और हमें वेन्यू मिल जायेगा.' बीसीसीआई की 18 सितंबर को होने वाली एजीएम के दौरान धूमल का आईपीएल चेयरमैन फिर चुना जाना तय है.

कहां होगा आईपीएल 2027 का ऑक्शन?

ऑक्शन कहां होगा, यह बीसीसीआई के पसंदीदा शहरों में उपलब्धता पर निर्भर करेगा. संचालन परिषद की हाल ही में हुई बैठक में 'इंपैक्ट खिलाड़ी' के विवादित नियम पर भी चर्चा की गई. बीसीसीआई ने टीमों से ताजा फीडबैक मांगा था हालांकि यह नियम 2027 तक लागू रहने वाला है. भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, स्टार हरफनमौला हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल ने इस नियम पर ऐतराज जताया है.

सभी पक्षों के फीडबैक के बाद लिया जाएगा फैसला

आईपीएल 2026 से पहले अधिकांश कप्तानों ने इसे लेकर बीसीसीआई से ऐतराज जताया है जिससे नियम को खत्म करने की मांग सामने आई है. धूमल ने कहा कि बीसीसीआई इसकी समीक्षा के लिये तैयार है. उन्होंने कहा, 'इस मसले पर बातचीत हो रही है. हम सभी पक्षों से फीडबैक लेंगे जिसके बाद ही फैसला लिया जायेगा.'

इस नियम के तहत टीमें मैच में किसी भी समय एक  सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी ला सकती हैं. एजीएम में धूमल के अलावा खैरूल मजूमदार भी आईपीएल संचालन परिषद में फिर चुने जायेंगे.

ये भी पढ़ें-  2800 टैबलेट, 11 इंजेक्शन और स्टेरॉयड का जखीरा...डोपिंग के मामले में कोच पर आजीवन बैन, पावरलिफ्टर सस्पेंड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com