विज्ञापन

मशहूर AI कंपनी एंथ्रोपिक का आने वाला है आईपीओ, अमेरिकी शेयर बाजार में कराया रजिस्ट्रेशन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दिग्गज कंपनी एंथ्रोपिक का आईपीओ आ रहा है. कंपनी ने इस दिशा में सोमवार को बड़ा पड़ाव पार कर लिया है.

मशहूर AI कंपनी एंथ्रोपिक का आने वाला है आईपीओ, अमेरिकी शेयर बाजार में कराया रजिस्ट्रेशन
  • एंथ्रोपिक ने अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमिशन में आईपीओ के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
  • कंपनी का आईपीओ नवंबर के मध्य तक नैस्डैक के क्लास ए स्टॉक के रूप में आ सकता है।
  • अभी तक आईपीओ में कितने शेयर ऑफर होंगे और बेस प्राइस क्या रहेगा, यह तय नहीं हुआ है।
नई दिल्ली:

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दिग्गज कंपनी एंथ्रोपिक का आईपीओ आ रहा है. कंपनी ने इस दिशा में सोमवार को बड़ा पड़ाव पार कर लिया है. एंथ्रोपिक ने सोमवार को अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमिशन में रजिस्ट्रेशन कराया है. नवंबर के मध्य तक कंपनी का आईपीओ आ सकता है और लोग इसमें निवेश कर सकेंगे. अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक (Nasdaq) में एंथ्रोपिक का स्टॉक क्लास ए में आएगा. अब तक यह तय नहीं हुआ है कि कितने शेयर निवेशकों को ऑफर किए जाएंगे और उसका बेस प्राइस क्या रहेगा.

कंपनी ने साफ किया है कि अभी रजिस्ट्रेशन ही किया है और आईपीओ नहीं आया है.  इसके साथ ही एंथ्रोपिक ने निवेशकों को सचेत करते हुए कहा कि अभी आईपीओ नहीं आया है. ऐसे में किसी तरह के निवेश के झांसे में न आएं. किसी भी तरह के एंथ्रोपिक के शेयरों को बेचने और खरीदने के दावों से बचें और यकीन न करें. इस संबंध में अलग से जानकारी दी जाएगी. एंथ्रोपिक को लेकर यह भी समझने की जरूरत है कि कंपनी का वर्ष 2026 की पहली छमाही का रेवेन्यू 16.3 अरब डॉलर रहा है.

इसके अलावा कुल नुकसान 80.7 अरब डॉलर रहा है. एंथ्रोपिक के आईपीओ को लेकर दुनिया भर के देशों में उत्सुकता देखी जा रही है.  यह कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करती है और उसके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को जासूसी के लिए भी इस्तेमाल किया जाता रहा है. कंपनी का यह भी दावा रहा है कि अमेरिकी रक्षा मंत्रालय भी उसकी ओर से तैयार डिवाइसेज और तकनीक का इस्तेमाल करता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anthropic, Anthropic News, Anthropic AI Chatbot, Anthropic AI India Strategy, Anthropic AI Misuse
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com