विज्ञापन

IPL 2026: क्या बुमराह शुरुआती मैचों में खेलेंगे? 'नई तस्वीर' से खड़ा हुआ बड़ा सवाल

Jasprit Bumrah: बुमराह पिछले दिनों खत्म हुए टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे, लेकिन अब मेगा इवेंट इतिहास की बात है. और दूसरा बड़ा टूर्नामेंट सिर पर खड़ा है

IPL 2026:  क्या बुमराह शुरुआती मैचों में खेलेंगे? 'नई तस्वीर' से खड़ा हुआ बड़ा सवाल
IPL 2026: मुंबई इंडियंस को इस सीजन में बुमराह से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं
X: social Media

Indian Premier League: जल्द ही शुरू होने जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 19वें संस्करण मुंबई इंडियंस अगले छह दिनों के भीतर घरेलू वानखेड़े मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) के खिलाभ अभियान का आगाज करेगी. लेकिन अभी तक पिछले दिनों खत्म हुए टी20 विश्व कप में तूफानी प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह अभी तक शिविर से नहीं जुड़े हैं. जस्सी को उनके प्रदर्शन के लिए विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था, लेकिन नई तस्वीर ने इंडियंस के चाहने वालों के मन में बुमराह को लेकर सवाल गहरा गया है.

इस वजह से पैदा हुआ सवाल

एक अग्रणी अखबार की रिपोर्ट के अनुासर बुमराह को आईपीएल की तैयारी के लिए जहां बाकी खिलाड़ियों के साथ मुंबई में शिविर में जुड़ना था.लेकिन इसके उलट स्टार पेसर फिलहाल बेंगलुरु स्थिति सेंटर ऑफ एक्सीसेंलस (पूर्व में NCA) में बीसीसीआई के दिग्गज ट्रेनरों की निगरानी में समय गुजार रहे हैं. अब बुमराह चोटिल हैं या वह नियमित परीक्षण के लिए बेंगलुरु पहुंचे हैं, यह अभी तक साफ नहीं है, लेकिन इस नई तस्वीर ने मुंबई इंडियंस के करोड़ों फैंस के मन में जरूर शक और बड़ा सवाल जरूर पैदा कर दिया है. पिछले हफ्ते ही मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्द्धने ने खुलासा किया था कि टीम इंडिया की टी20 विश्व कप खिताबी जीत का हिस्सा रहे मुंबई इंडियंस के 4 खिलाड़ियों के ब्रेक की अवधि को आगे बढ़ा गया था. इन खिलाड़ियों को और आगे आराम की अनुमति प्रबंधन ने दे दी थी. 

हर साल हमारा यही उद्देश्य: जयवर्द्धने

जयवर्द्धने ने कहा था, 'हर साल ही हमारा  उद्देश्य ट्रॉफी जीतना होता है, लेकिन मैं जानता हूं कि यह सीजन लंबा है. इसलिए सत्र से पहले का आगाज उसी तरह होगा, जैसा हम चाहते हैं. हम कड़ा परिश्रम करते हैं, नए लड़कों को व्यवस्था में शामिल करते हैं. और हमने अपने विश्व विजेता खिलाड़ियों के ब्रेक की अवधि बढ़ा दी है. वे अगले हफ्ते शिविर से जुड़ेंगे. कुछ विदेशी खिलाड़ी भी स्वदेश लौट गए हैं और वे बाद में हमसे जुड़ेंगे. लेकिन पहले मैच से पहले वे हमारे साथ अच्छा एक हफ्ते का अभ्यास करेंगे'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jasprit Jasbirsingh Bumrah, Mumbai Indians, Indian Premier League 2018, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com