विज्ञापन

IPL 2026: आईपीएल की शुरुआत में हो सकती है देरी, इस दिन से शुरू होगा टूर्नामेंट- रिपोर्ट

IPL 2026 Start Date pushed back by two days:आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान बीसीसीआई और आईपीएल ने बताया था कि 26 मार्च से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी.

IPL 2026: आईपीएल की शुरुआत में हो सकती है देरी, इस दिन से शुरू होगा टूर्नामेंट- रिपोर्ट
IPL 2026 Start Date pushed back by two days

आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान बीसीसीआई और आईपीएल ने बताया था कि 26 मार्च से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी. लेकिन अब इसमें देरी हो सकती है. रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अभी तक अंतिम शुरुआती तारीख तय नहीं की है. ऐसे में टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च या 29 मार्च से हो सकता है. 

खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी को बताया था कि सीजन 26 मार्च (गुरुवार) से 31 मई (शनिवार) के बीच चलेगा. अभी तक इस बात का कोई संकेत नहीं है कि फाइनल को भी एक-दो दिन आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं. रिपोर्ट की मानें तो आईपीएल की शुरुआत में देरी की जानकारी अभी तक सभी फ्रेंचाइजी को औपचारिक रूप से नहीं दी गई है. 

बीसीसीआई ने अभी तक आईपीएल सत्र का पूरा कार्यक्रम घोषित नहीं किया है. चार राज्यों - तमिलनाडु, केरल, असम और पश्चिम बंगाल - में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में चुनाव की तारीखों और मुकाबलों के बीच टकराव की आशंका है. 

बीसीसीआई ने पहले यह प्लान बनाया था कि भारतीय चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव की तारीखों की ऐलान करेगा और इसके बाद बीसीसीआई आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान करेगा. लेकिन समय तेजी से बीत रहा है और बीसीसीआई पर फ्रेंचाइजी का दबाव बढ़ रहा है, इसलिए संभावना है कि बोर्ड पहले आंशिक कार्यक्रम जारी करेगा और चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद पूरा कार्यक्रम जारी करेगा.

इस तरह की प्रक्रिया कोई नई बात नहीं है, क्योंकि 2019 में देश में आम चुनाव के दौरान भी इसी तरह की योजना अपनाई गई थी. अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है. यह अभी स्पष्ट नहीं है कि चुनाव आयोग चुनाव की तारीखों की घोषणा कब करेगा, लेकिन संकेत मिल रहे हैं कि बीसीसीआई मार्च के पहले सप्ताह में आंशिक या अस्थायी कार्यक्रम जारी कर सकता है.

इस बीच बीसीसीआई ने प्री-सीज़न के दौरान फैंस के बीच उत्साह बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए विभिन्न हितधारकों - मुख्य रूप से ब्रॉडकास्टर जियोहॉटस्टार और सभी 10 फ्रेंचाइजी - के साथ एक मुलाकात की. सभी शेयरहोल्डर ने पिछले मंगलवार को बीसीसीआई कार्यालय में मुलाकात की - जिसमें तीन फ्रेंचाइजी ने वर्चुअल रूप से भाग लिया - ताकि इस बात पर विचार-विमर्श किया जा सके कि ब्रॉडकास्टर और टीमें अपने प्रयासों को कैसे समन्वित कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Ranji Trophy Final: पहली बार चैंपियन बनने पर जम्मू कश्मीर पर हुई पैसों की बारिश, CM उमर अब्दुल्ला ने किया प्राइज मनी का ऐलान

यह भी पढ़ें: IND vs WI, T20 World Cup: पिता के निधन के बाद फिर टीम इंडिया से जुड़े रिंकू सिंह, ट्रेनिंग में लिया हिस्सा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com