विज्ञापन

IPL 2026: संजू सैमसन ने बताया क्यों राजस्थान रॉयल्स का छोड़ गए चेन्नई सुपर किंग्स

Sanju Samson Revelas Why Leave Rajasthan Royals: संजू सैमसन ने सोमवार को कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से कुछ गुर सीखने के लिए उत्साहित हैं.

IPL 2026: संजू सैमसन ने बताया क्यों राजस्थान रॉयल्स का छोड़ गए चेन्नई सुपर किंग्स
Sanju Samson Revelas Why he Left Rajasthan Royals

Sanju Samson Revelas Why left Rajasthan Royals: भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के नायक संजू सैमसन ने सोमवार को कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से कुछ गुर सीखने के लिए उत्साहित हैं. सैमसन ने आईपीएल में अपने अधिकतर मैच राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेले हैं लेकिन अब वह सीएसके से जुड़ गए हैं. यह दोनों टीम जब 30 मार्च को गुवाहाटी में आमने-सामने होंगी तो सैमसन चेन्नई की जर्सी में नजर आएंगे.

सैमसन ने पत्रकारों से कहा,"मैंने माही भाई (धोनी) से फोन पर बात की है लेकिन उनके साथ एक टीम का हिस्सा बनना और उनके साथ खेलना शानदार होगा. मैं इसे उनसे सीखने के अवसर के रूप में देखता हूं."

राजस्थान रॉयल्स का यह घरेलू मैच होगा और 31 वर्षीय सैमसन ने कहा कि वह इस मैच में खुद पर भावनाओं को हावी नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा,"मैं सीएसके की तरफ से खेलने को लेकर उत्साहित हूं. यह पहला अवसर होगा जब मैं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलूंगा, लेकिन मैं मैदान पर भावनाओं को हावी नहीं होने देता. मैंने राजस्थान रॉयल्स इसलिए छोड़ी क्योंकि मुझे लगा कि टीम में मेरा समय खत्म हो गया है. मैं उनके खिलाफ भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा."

सैमसन ने कहा कि विश्व कप से पहले अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण उन्हें आत्ममंथन करने का मौका मिला. विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए सैमसन ने कहा,"जब मैं विश्व कप में खेलने के लिए घर से निकला था तो मुझे बहुत आत्मविश्वास नहीं था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. मैं अच्छा खेला और मेरा शानदार स्वागत हुआ." उन्होंने कहा,"जब मैं मैदान पर उतरता हूं तो मैं अपने साथ हजारों लोगों के सपने लेकर चलता हूं. वे मुझे अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखना चाहते हैं ताकि उन्हें पता चले कि एक छोटे शहर का लड़का क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर खेल सकता है."

टूर्नामेंट के दौरान सैमसन के लिए दिग्गज सचिन तेंदुलकर से संदेश मिलना सबसे बड़ा पल था. इसके अलावा इस विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए खिताब जीतने के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर का गले लगाना भी उतना ही विशेष था. सैमसन ने कहा,"गौती भाई (गौतम गंभीर) और मेरा बहुत गहरा रिश्ता है, जो काफी पुराना है. वह ज्यादा कुछ नहीं बोलते थे, बस मुझे 30 सेकंड तक गले लगाते थे. हम इसी तरह बात करते थे."

यह भी पढ़ें: टेस्ट, वनडे क्यों नहीं खेलते सूर्यकुमार यादव? विश्व विजेता कप्तान ने बताया कारण

यह भी पढ़ें: IPL 2026: SRH को बड़ा झटका, कमिंस शुरुआती मैचों से बाहर, इस वर्ल्ड चैंपियन को मिल सकती है टीम की कमान- रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com