विज्ञापन

IPL 2026 Playoff: रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग, क्या मुंबई-चेन्नई बना पाएंगी जगह? उमेश यादव ने की भविष्यवाणी

IPL 2026 Playoff Prediction: आईपीएल 2026 अपने निर्णायक चरण की ओर बढ़ रहा है और प्लेऑफ की रेस रोमांचक हो चली है. जहां, हैदराबाद, पंजाब, बेंगलुरु और राजस्थान मजबूत स्थिति में हैं तो वहीं चेन्नई और मुंबई जैसी टीमें अपना जोर लगा रही है.

IPL 2026 Playoff: रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग, क्या मुंबई-चेन्नई बना पाएंगी जगह? उमेश यादव ने की भविष्यवाणी
IPL 2026 Who Will Qualify for Playoffs, Umesh Yadav Prediction

IPL 2026 Playoff Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अपने निर्णायक चरण की ओर बढ़ रहा है. लीग के 49 मैच हो चुके हैं और प्लेऑफ की तस्वीर भी एक हद तक साफ दिखती है. सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स की स्थिति मजबूत है. हालांकि, इन टीमों के पिछले मैचों में प्रदर्शन और दूसरी ओर तालिका में नीचे मौजूद टीमों के प्रदर्शन ने प्लेऑफ की जंग को रोमांचक बना दिया है. अभी कोई भी टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं है. मुंबई, लखनऊ और कोलकाता जैसी टीमों की संभावनाएं काफी कम है तो चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात और दिल्ली के लिए अब बचे सभी मैच करो या मरो के हैं. ऐसे में देखना काफी दिलचस्प होने वाला है कि आखिर कौन सी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने में सफल होंगी. वहीं टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने इसको लेकर भविष्यवाणी की है. 

किसे मिलेगा प्लेऑफ का टिकट?

उमेश यादव की मानें तो प्वॉइंट्स टेबल में बॉटम हॉफ पर मौजूद टीमों के लिए संभावनाएं काफी कम हैं और उन्हें नॉकआउट स्टेज के लिए जगह बनाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी. जियोहॉटस्टार पर 'चैंपियंस वाली कमेंट्री' के विशेषज्ञ उमेश यादव ने कहा,"मेरा मानना है कि  पंजाब, बेंगलुरु, राजस्थान और हैदराबाद पहुंचेंगी. जो टीमें नीचे हैं पांचवें और छठे स्थान पर उनकी भी संभावनाएं हैं. लेकिन जो टीमें ऊपर है, उन्हें काफी कम मैच चाहिए क्वालीफाई करने के लिए. जो टीमें नीचें हैं, उनको लगातार मैच जीतने होंगे और यह मुश्किल होगा उनके लिए."

किसके कितने अंक, टेबल में कौन कहा?

हैदराबाद के 11 मैचों के बाद 7 जीत और 4 हार के बाद 14 अंक हैं. टीम ने प्लेऑफ में अपना एक पैर रख दिया है और उसे बचे हुए 3 मैचों में कम से कम एक और जीतना होगा, जिससे उसका टिकट कंफर्म हो सके. दूसरे स्थान पर पंजाब किंग्स है. पंजाब के 10 मैचों में 6 जीत और 3 हार के बाद 13 अंक हैं. पंजाब को बचे 4 मैचों में से दो जीतने होंगे. जबकि बेंगलुरु के 9 मैचों के बाद 6 जीत और 3 हार के बाद 12 अंक हैं. बेंगलुरु के 5 मैच बचे हैं और टीम 3 मैच जीत जाती है तो वह टॉप-2 पर फिनिश कर सकती है. जबकि राजस्थान के 10 मैचों में 6 जीत के बाद 12 अंक है और उसे बचे 4 में से 2 मैच जीतने होंगे. 

लेकिन बॉटम हॉफ में मौजूद टीमों के लिए करो या मरो की स्थिति बनी हुई है. पांचवें स्थान पर गुजरात है. गुजरात के भी 10 मैचों में 12 अंक हैं. लेकिन उसका नेट रन रेट -0.147 का है. गुजरात को अपने बचे सभी 4 में से कम से कम 2 में जीत चाहिए और बड़े अंतर से, जिससे अगर आखिरी में बात नेट रन रेट पर आकर रूकी तो उनकी स्थिति मजबूत हो. इसके अलावा चेन्नई के भी 4 मैच बचे हैं, लेकिन उनके 10 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक हैं. चेन्नई को अपने बचे मैचों में से कम से कम 3 जीतने होंगे, तभी वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है. 

'चैंपियंस वाली कमेंट्री' का मजा ले रहे उमेश

इस बार आईपीएल में कमेंट्री का अंदाज भी बदला है. दर्शकों के लिए इस बार 'चैंपियंस वाली कमेंट्री' शुरू की है, जिसमें खिलाड़ी लाइव एक्शन के साथ साथ कुछ अनसुनी कहानियां सुना रहे हैं, अपने मन की बात कह रहे हैं. चैंपियंस वाली कमेंट्री को लेकर बोलते हुए उमेश यादव ने बताया कि नॉर्मल कमेंट्री में आप लाइव एक्शन की बात करते हैं, लेकिन यहां आप गेम के बाहर की भी बात करते हैं. मैच के परिस्थितियों की बात होती है. साथ ही इस दौरान वो नए खिलाड़ियों के संघर्ष की भी बात करते हैं और अपनी कहानियां बताते हैं, जो उनके साथ हुआ है. उमेश ने बताया कि वो इस नई कमेंट्री का आनंद ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Final: क्यों शिफ्ट हुआ आईपीएल का फाइनल बेंगलुरु से अहमदाबाद, बीसीसीआई सचिव ने दी सफाई

यह भी पढ़ें: LSG vs RCB IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार vs मोहम्मद शमी, टी20 में कौन घातक, किसका रिकॉर्ड बेहतर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com