विज्ञापन

CSK vs MI IPL 2026: एकजुट होकर नहीं खेल रही मुंबई? जसप्रीत बुमराह की फॉर्म पर हेड कोच जयवर्धने का दो टूक जवाब

Mahela Jayawardene Statement on Jasprit Bumrah Form: माहेला जयवर्धने ने खराब दौर से गुजर रहे सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा के स्ट्रगल पर कहा है कि इनके पास कड़ी मेहनत करते रहने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है.

CSK vs MI IPL 2026: एकजुट होकर नहीं खेल रही मुंबई? जसप्रीत बुमराह की फॉर्म पर हेड कोच जयवर्धने का दो टूक जवाब

Mahela Jayawardene Statement on Jasprit Bumrah: मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच माहेला जयवर्धने ने खराब फॉर्म में चल रहे सीनियर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का समर्थन करते हुए कहा कि वह अपने करियर के ऐसे दौर से गुजर रहे हैं जहां उनके लिए कुछ भी अनुकूल नहीं है और उनके पास कड़ी मेहनत करते रहने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने बुमराह का बचाव किया है. जयवर्धने ने कहा है कि गेंदबाज एकचुट होकर प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं और इससे बुमराह के प्रदर्शन पर असर पड़ा है. शानिवार को मुंबई को चेपॉक पर चेन्नई के खिलाफ 8 विकेट की करारी हार का सामना करना पड़ा है. जयवर्धने का बयान इस हार के बाद आया है.

सूर्यकुमार टी20 विश्व कप में कप्तान रहते हुए खिताब जीतने के बावजूद खराब दौर से गुजर रहे हैं. उन्होंने आईपीएल के मौजूदा सत्र में अब तक नौ पारियों में कुल 183 रन बनाए हैं, जिसमें दिल्ली के खिलाफ लगाया गया अर्धशतक भी शामिल है. उन्होंने इसके बाद अच्छी शुरुआत की लेकिन वह उसे बड़े स्कोर ने नहीं बदल पाए. उन्हें शरीर का निशाना बनाकर की गई गेंदों पर संघर्ष करना पड़ रहा है.

जयवर्धने ने सूर्यकुमार के खराब प्रदर्शन के बारे में कहा,"अगर वह (सूर्या) कुछ अच्छे स्कोर बना लेता है तो मुझे लगता है कि उसे लय मिल जाएगी. मुझे लगता है कि कभी-कभी जब चीजें आपके हिसाब से नहीं चलतीं, तो सब कुछ ठीक नहीं होता है." श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने कहा,"मुझे लगता है कि उसने (रामकृष्ण घोष की गेंद पर आउट होना) काफी अच्छा शॉट खेला था जो सीधे फील्डर के पास चला गया. मेरा मतलब है कि मैंने इतनी क्रिकेट खेली है कि मैं इसे समझ सकता हूं."

जयवर्धने का मानना ​​है कि सूर्या 'अच्छी स्थिति में' हैं, लेकिन उनके ज्यादातर सटीक शॉट बाउंड्री पर कैच कर लिए जाते हैं. उन्होंने कहा,"वह निश्चित रूप से इसके लिए तैयार है. वह अच्छी स्थिति में है. बस इतनी सी बात है कि इस सत्र में जितनी बार वह बाउंड्री पर कैच आउट हुआ है, पहले ऐसा नहीं हुआ था." कोच ने कहा,"मुझे लगता है कि वह खुद भी निराश है, लेकिन उसे और कड़ी मेहनत करनी होगी."

जसप्रीत बुमराह के मामले में जयवर्धने ने स्वीकार किया कि उन्हें अन्य गेंदबाजों से वह सहयोग नहीं मिल रहा है जिसकी उन्हें दरकार है. उन्होंने कहा,"मेरा मतलब है कि जब सभी एकजुट होकर अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो विकेट मिलते रहते हैं. इससे बुमराह को थोड़ा और आक्रामक होने में मदद मिलती है. वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं."

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी अनप्रोफेशनल हैं...विवाद के बाद भी अपने बयान पर कायम RCB स्टार

यह भी पढ़ें: मित्तल फैमली-अदार पूनावाला ने मिलकर खरीदी राजस्थान रॉयल्स, लगभग 15,653 करोड़ में हुई डील

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com