Lucknow Super Giants Visit Ram Mandir in Ayodhya: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की टीम शनिवार को अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने पहुंची. इस मौके पर टीम के मालिक संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत भी मौजूद रहे. मंदिर परिसर में एलएसजी मालिक, खिलाड़ियों, और सहयोगी स्टाफ का भव्य स्वागत किया गया. मंदिर के कर्मचारियों ने पूजा-पाठ के बाद सभी को मंदिर परिसर में धुमाया और नवनिर्मित मंदिर के दर्शन कराए. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी थी. एलएसजी के एक्स हैंडल पर भी संजीव गोयनका और ऋषभ पंत की मंदिर परिसर की तस्वीर साझा की गई है. इस दौरान संजीव गोयनका ने कहा,"रामलला को जितना प्रणाम करते उतना कम है. अब आईपीएल सीजन भी शुरू होने जा रहा है. ऐसे में उनकी शरण में आए हैं. उनका आर्शीवाद लेने."
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) 2022 में लीग से जुड़ी थी. पिछले 4 सीजन में टीम एक बार भी फाइनल तक पहुंचने में कामयाब नहीं रही है. आईपीएल 2025 में टीम नए कप्तान ऋषभ पंत के साथ ही लगभग नई टीम और कोचिंग स्टाफ के साथ उतरी थी, लेकिन इसका असर प्रदर्शन पर नहीं दिखा. टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल नहीं रही थी और सातवें स्थान पर रही थी. कप्तान ऋषभ पंत बतौर बल्लेबाज और नेतृत्वकर्ता अपना प्रभाव नहीं छोड़ सके थे. वहीं मेंटॉर जहीर खान भी अपना प्रभाव नहीं दिखा सके थे.
#WATCH | Ayodhya, UP: IPL team Lucknow Super Giants visited the Ram Mandir to seek blessings. Owner, Lucknow Super Giants, Sanjeev Goenka says, "... Offering prayers to Lord Ram is never enough, and with the IPL season about to begin, all the players offered prayers at the temple… pic.twitter.com/5U0839kX8p
— ANI (@ANI) March 21, 2026
आईपीएल 2026 में एलएसजी एक बार फिर से कोचिंग टीम और कई नए खिलाड़ियों के साथ उतर रही है. टीम की जर्सी और लोगों में भी बदलाव किया गया है. एलएसजी इस सीजन अपना दबदबा बनाने और अपना पहला खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी. एलएसजी को इस सीजन में कप्तान ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, एडन मार्करम, मिशेल मार्श, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, मोहसिन खान और दिग्वेश राठी जैसे खिलाड़ियों से बेहतर मैच विजयी प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
मोहम्मद शमी इस सीजन एलएसजी के लिए पहली बार खेलेंगे. पिछले सीजन पर वह एसआरएच का हिस्सा थे. नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया था. शमी के प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी, क्योंकि वह लगातार राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए प्रयासरत हैं.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: 'चीजें और मुश्किल होंगी...'सीजन की शुरुआत से पहले विराट कोहली की RCB के साथी खिलाड़ियों को वॉर्निंग
यह भी पढ़ें: IPL 2026: आईपीएल में सबसे अधिक छक्के ठोकने वाले भारतीय धुरंधर, टॉप पर रोहित का कब्जा, जानें कोहली किस नंबर पर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं