इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का करीब-करीब आधा सफर पूरा हो गया है. वीरवार तक सभी दस में से 6 टीमों ने अपने-अपने सात मैच खेल लिए हैं. आधे सफर के बाद कुछ टीमों का प्ले-ऑफ के लिहाज से भविष्य दिखाई पड़ने लगा है, तो चेन्नई और मुंबई जैसी चैंपियन टीम बहुत ज्यादा संकट में हैं. बहरहाल, इस आधे सफर में टीम इंडिया के कई पड़े सुपर स्टार्स औंधे मुंह जमीं पर आ गिरे हैं. इन सितारों से इनकी टीमों को बहुत ही ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन इनका प्रदर्शन बहुत ही ज्यादा निराशाजनक रहा. इसी साल विश्व चैंपियन बनने वालोें से फैंस और बेहतर की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन अभी तक इनका रंग पूरी तरह उड़ा दिखा है. चलिए आप उन 5 दिग्गजों के बारे में जान लीजिए, जिन्होंने अपनी टीम को बहुत ही ज्यादा निराश किया है.
हार्दिक ने नहीं किया स्वागत!
बतौर कप्तान इस सीजन के आधे सफर को अगर हार्दिक पांड्या का सबसे निराशाजनक सफर करार दिया जाए, तो एक बार को गलत नहीं ही होगा. 6 मैचों के बाद हार्दिक पांड्या 19.40 के औसत से 97 ही रन बना सके हैं, तो 15 ओवरों में उनके हिस्से में 3 ही विकेट आए हैं, जो सबकुछ कहने के लिए काफी है. यहां से मुंबई के 7 मैच बाकी बचे हैं. हार्दिक कितना प्रेरित कर पाते हैं और अपने प्रदर्शन में कितना सुधार कर पाते हैं, यह देखने की बात होगी.
2. सूर्या का सूरज नहीं चमका!
साल 2025 में पूरे साल 14 का भी औसत नहीं निकाल सके टीम इंडिया कप्तान सूर्यकुमार यादव और स्टार खिलाड़ी हैं, जो मुंबई के लिए बहुत बड़ी निराशा साबित हुए हैं. यादव भी 7 मैचों में 22.28 के औसत से 156 रन ही बना सके, जो उनके स्तर से बिल्कुल भी मेल नहीं खाता. देखने की बात होगी कि बाकी के बचे सात मैचों में सूर्यकुमार का बल्ला कितना बोलता है क्योंकि श्रेयस अय्यर की दावेदारी उन पर दबाव बना रही है.
3. कहां गए अक्षर पटेल?
दिल्ली के कप्तान ने इस सीजन में अपनी टीम को बहुत ही ज्यादा निराश किया है. इसी साल विश्व कप विजेता टीम सदस्य होने के नाते कैपिटल्स को उनसे बहुत ज्यादा उम्मीद थी. लेकिन बल्ले से जहां अक्षर 6 मैचों की 5 पारियों में 7.75 के् औसत से 31 रन ही निकाल सके, तो इतने ही मैचों में अक्षर फेंके 19 ओवरों में 6 ही विकेट ले सके हैं.
4. कहां गायब हुआ वरुण का जादू!
भारत के मिस्ट्री बॉलर कहे जाने वाले वरुण चक्रवर्ती को केकेआर ने इस साल बहुत ही ज्यादा निराश किया. वरुण एक और स्टार रहे जो अभी तक के सफर में एकदम जमीं पर आ गए हैं! चक्रवर्ती खेले 5 मैचों मे 17 ओवरों में 5 ही विकेट ले सके. इससे ऊपर उनके 9.00 के इकॉनमी रन-रेट ने बहुत ही ज्यादा निराश किया है. केकेआर इस समय सबसे फिसड्डी टीम है. और अगर ऐसा है, तो इसके लिए वरुण को भी पूरी-पूरी जिम्मेदारी लेनी होगी क्योंकि उनका प्रदर्शन बहुत ही ज्यादा निराशाजनक है.
5. पंत को BCCI का साफ मैसेज!
आईपीएल के सबसे महंगे और लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत सबसे ज्यादा निशाने पर हैं. और अब जब कुछ दिन पहले ही BCCI ने सेलेक्टरों से 35 खिलाड़ियों के नाम मांगे हैं, तो सूत्रों के अनुसार पंत अब व्हाइट-बॉल फॉर्मेट के रडार से दूर चले गए हैं. यह आईपीएल पंत के लिए विकेटकीपरों के लिए कड़े होते मुकाबले के बीच फिर से दावा ठोकने का अच्छा मौका था. लेकिन पंत 7 मैचों के बाद 24.50 के औसत से सिर्फ 147 रन ही बना सके हैं. बोर्ड के सूत्रों की मानें, तो पंत के लिए यहां से राह बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो चली है क्योंकि अब अगरकर एंड कंपनी प्रभसिमरन सिंह और जितेश शर्मा को और ज्यादा आजमाने के मूड में है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं