विज्ञापन

IPL 2026: 'वह भी भी 5 लगातार छक्कों की लहर पर सवार', श्रीकांत ने उठाया केकेआर में रिंकू की जगह पर सवाल

Srikkanth Hits out at Rinku Singh: वैसे श्रीकांत ही नहीं, अब कई और पूर्व क्रिकेटरों ने रिंकू सिंह के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया है. खासकर हाल ही में मुकुल चौधरी की नंबर-7 पर तूफानी पारी के बाद

IPL 2026: 'वह भी भी 5 लगातार छक्कों की लहर पर सवार', श्रीकांत ने उठाया केकेआर में रिंकू की जगह पर सवाल
रिंकू के आलोचकों की संख्या बढ़ती जा रही है
X: social media

Srikkanth on Rinku Singh: पूर्व चीफ सेलेक्टर और भारतीय कप्तान रहे कृष्णाचारी श्रीकांत ने केकेआर के लेफ्टी बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) को लगातार समर्थन करने पर सवाल खड़ा किया है. पूर्व कप्तान ने कहा कि रिंकू सिंह बिल्कुल भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं. और वह अभी भी कुछ साल पहले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्न सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में लगाए लगातार पांच छक्कों की लहर पर सवारी कर रहे हैं. साथ ही, श्रीकांत ने नंबर-5 पर रिंकू की क्षमता को लेकर भी सवाल उठाते हुए इस संस्करण में कोलकाता की  बल्लेबाजी को सबसे कमजोर करार दिया. केकेआर ने हालिया मैचों में रिंकू को ऊपरी क्रम में खिलाया है. और यह श्रीकांत ही नहीं, बल्कि फैंस सहित कई दिग्गजों को चुभ रहा है. 

श्रीकांत ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, 'रिंकू सिंह एक विध्वंसक बल्लेबाज नहीं है. उसने कुछ साल पहले लगातार पांच छक्के जड़े थे और हम उसी के बारे में बात करते रहते हैं. वह स्ट्राइक-रोटेट करने में खुद को ढाल लेता है, लेकिन रन-रेट 10 या 12 का चाहिए होता है, तो रिंकू  संघर्ष करते दिखाई पड़ते हैं. जब इतनी रन गति से केकेआर को रन की दरकार हो, तो रिंकू इसे हासिल नहीं कर सकता.' उन्होंने कहा, 'रिंकू नंबर-5 के बजाय नंबर-7 पर ज्यादा बेहतर खेलता है. अगर 5 ओवरों में 50 रन बनाने हों, तो वह परफॉर्म कर सकता है, लेकिन उसे नंबर-5 पर पारी जमाने के लिए नहीं भेजा जाना चाहिए. और यहा यह भी न भूलें कि टीम इंडिया के लिए भी यह लेफ्टी बल्लेबाज फिनिशर की ही भूमिका निभा रहा है.' मंगलवार को खेले गए मैच में रिंकू सिंह तब बैटिंग करने उतरे, जब केकेआर ने 79 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे. और इस नंबर पर रिंकू संघर्ष करते दिखाई पड़े. और 12 गेंदों पर सिर्फ 6 रन बनाकर वह नूर अहमद का शिकार बन गए. और इस नाकामी के बाद श्रीकांत ही नहीं, बल्कि यह लेफ्टी बल्लेबाज फैंस और बाकी दिग्गजों के भी निशाने पर आ गए हैं. 

साल 2023 में सनसनी बन गए थे रिंकू

रिंकू सिंह साल 2023 के संस्करण में एकाएक ही अपनी ही राज्य उत्तर प्रदेश के और तब राजस्थान के लिए खेल रहे लेप्टी पेसर यश दयाल के खिलाफ लगातार पांच छक्के जड़कर रातों-रात वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय हो गए थे. लेकिन उसके बाद से लेकर अभी तक रिंकू का वैसा रूप देखने को नहीं ही मिला है. और पूर्व चीफ सेलेक्टर की बातों में बहुत हद तक सच्चाई है. साल 2023 में रिंकू ने 14 मैचों में 474 रन बनाए थे, लेकिन तब से वह अभी तक 220 का भी आंकड़ा भी पार नहीं कर सके हैं. इस साल रिकू अभी तक खेले 5 मैचों में 78 रन ही बना सके हैं. और यह इस बात का प्रमाण है कि रिंकू को ऊपरी क्रम में बैटिंग करना रास नहीं आ रहा है.  अब देखने की बात होगी कि वह बाकी बचे 9 मैचों में उन्हें लेकर केकेआर क्या फैसला लेता है औ वह कैसा प्रदर्शन करते हैं? अगर रिंकू आगे भी नाकाम रहते हैं, तो उनके लिए आगे काफी ज्यादा समस्या होने जा रही है. 

IPL 2026: 'उसे बैटिंग में ऊपर भेजो...' रिंकू सिंह को लेकर सौरव गांगुली ने अजिंक्य रहाणे को दी सलाह

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com