Indian Premier League 2026: पिछले कुछ दिनों में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के हालात एकदम पूरी तरह से उलट हो गए हैं. कुछ मैचों पहले तक टॉप पर चल रही पंजाब किंग्स (PBKS) लगातार पांच हार के बाद चौथे नंबर पर फिसल गई है. वहीं, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जॉयंट्स (LSG) के प्ले-ऑफ की रेस से बाहर होने के बाद अब यहां से मुकाबले में 8 टीम बाकी बची हैं. अगर क्वालीफाइंग प्रतिशत के लिहाज से बात करें, तो जाहिर है कि शीर्ष पर काबिज आरसीबी के प्ले-ऑफ में खेलने के आसार सबसे ज्यादा 99.3 प्रतिशत हैं. चलिए आप जान लीजिए कि फिलहाल किस टीम के कितने प्रतिशत आसार हैं.
1. इस मामले में किंग खान की टीम सबसे फिसड्डी है. और वह 11 मैचों में 4 जीत, 6 हार के बाद 9 प्वाइंट्स के साथ आठवें नंबर पर है. यहां से उसका प्ले-ऑफ में खेलना किसी बड़े चमत्कार से कम नहीं है. उसके क्वालीफाइंग चांस सिर्फ 3.7 प्रतिशत हैं.
2. केकेआर के बाद सबसे ज्यादा हालत पतली दिल्ली की है. दिल्ली 12 मैचों में फिलहाल 5 जीत, 7 हार के साथ 10 प्वाइंट्स लेकर सातवें नंबर पर है. और यहां से दिल्ली के प्ले-ऑफ में खेलन के आसार प्रतिशत के लिहाज से सिर्फ 4.2 % ही हैं.
3. एक समय शुरुआती मैचों राजस्थान का ग्राफ तेजी से ऊपर गया था, लेकिन अब हालात से हैं कि कुछ हारों के साथ यह टीम नंबर-6 पर है. और यह साफ नहीं है कि राजस्थान प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाएगी भी या नहीं. लेकिन केकेआर और दिल्ली की तुलना में उसके प्ले-ऑफ में खेलने के आसार कई गुना ज्यादा 57 % हैं.
4. अगर किन्हीं दो टीमों ने पिछड़ने के बाद गजब की वापसी की है, तो वह चेन्नई सुपर किंग्स है. पिछले कुछ मैचों में इस टीम ने लगातार जीत दर्ज की हैं. और फिलहाल 11 मैचों में 6 जीत, 5 हार से 12 प्वाइंट्स के साथ पांचवीं पायदान पर खड़ी चेन्नई के आसार करीब-करीब राजस्थान के ही बराबर 56.5 प्रतिशत हैं.
5. पंजाब की डिटेल से बात करें, तो कभी खिताब की दावेदार दिख रही पंजाब का पेंच फंसता दिखाई पड़ रहा है. जिंटा के शेर एक समय लगातार टॉप पर थे, लेकिन लगातार 5 हार ने उसे नंबर चार पर धकेल दिया है. उसके 12 मैचों से 65 जीत, 5 हार, 1 में कोई परिणाम के साथ 13 अंक हैं. और प्ले-ऑफ में खेलने के प्रतिशत में आसार उसके गिरकर 43.8 हो गए हैं
6. कुछ झटके हैदराबाद को लगे हैं, लेकिन यह टीम प्ले-ऑफ राउंड के लिए क्वालीफाई कर सकती है. यह टीम फिलहाल शीर्ष चार में शामिल है. और उसके 12 मैचो में 7 जीत और 5 हार के साथ 14 प्वाइंट हैं, तो वहीं शीर्ष दो में जगह बनाने के उसके यहां से 36 % आसार हैं.
7. गुजरात भी एक ऐसी टीम रही, जिसके हालात काफी हद तक चेन्नई जैसे रहे. लेकिन एक के बाद एक मैच जीतकर यह फिलहाल नंबर दो पर जा पहुंची है. गुजरात ने 12 मैचों में 8 जीत 4 हार से 16 अंक सुनिश्चित कर लिए हैं. उसके शीर्ष 4 टीमों की तरह दो-दो लीग मैच बाकी बचे हैं और उसके क्वालीफाइंग चांस 79.1 % हैं.
8. वहीं, टीम पाटीदार इस समय सबसे आनंददायक स्थिति में है. आरसीबी 12 मैचों में से 8 जीत, 4 हार और 16 अंकों के साथ पहले नंबर पर है. उसका नेट रन-रेट भी सबसे बढ़िया है. आरसीबी के अंतिम चार टीमों में शामिल होने के सबसे ज्यादा 81.9 प्रतिशत आसार हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं