PBKS vs RCB Qualifier-1: जिस अंदाज में रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु (PBKS vs RCB) ने वीरवार को पंजाब किंग्स को 8 विकेट से रौंदा, उसने टीम पाटीदार को रातों-रात चर्चा का विषय बन दिया है. कोई जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) कर रहा है, तो कोई कोहली (Virat kohli) तो वहीं क्वालीफायर-1 (Qualifier-1) में प्लेयर ऑफ द मैच रहे लेग स्पिनर सुयश शर्मा (Suyash Sharma) फैंस के बीच बहस का विषय हो गए हैं. उधर, इलिमिनेटर अभी खेला जाना बाकी है, तो बड़े वर्ग ने आरसीबी को अभी से ही विजेता मान लिया है. और अगर ऐसा है, तो इसकी सबसे बड़ी वजह है मेगा इवेंट का इतिहास जो इस टीम को चैंपियन बनाता दिख रहा है. आरसीबी की टीम चौथी बार फाइनल में पहुंची है. इससे पहले उसने 2009, 2011 और 2016 में फाइनल में जगह बनाई थी. यह बात अलग है कि अभी भी उसे पहला खिताब जीतना बाकी है.
IPL 2025: 'अब इस पति की जिंदगी आरसीबी की खिताबी जीत पर टिकी', पत्नी की धमकी हुई तूफान सी वायरल
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
यह आंकड़ा बहुत कुछ कहता है!
बहरहाल, अगर आईपीएल के वर्तमान फॉर्मेट की बात करें, तो इसकी शुरुआत साल 2011 में हुई थी. लीग राउंड के बाद शीर्ष दो टीमों रहने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के दो मौके दिए गए. और इतिहास गवाह रहा है कि साल 2011 से अभी तक 14 फाइनल मुकाबले खेले गए और इसमें क्वालीफायर-1 जीतकर सीधा फाइनल पहुंचने वाली टीमों ने 11 बार चैंपियन बनने का सुख हासिल किया.
सातों चैंपियन क्वालीफायर-1 के विजेता थे!
इसके अलावा यह भी एक बात है कि 2018 से लेकर 2024 तक चेन्नई सुपर किंग्स (2018, 20121, 2023), मुंबई इंडियंस (2019, 2020), गुजरात टाइटंस (2022) और केकेआर (2024) सहित वे सभी सात विजेता वे थे, जो क्वालीफायर-1 के विजेता थे. और कुल मिलाकर यही वह ट्रेंड है, जो 3 जून को खेले जाने वाले फाइनल से पहले ही आरसीबी को विजेता बना रहा है. अब देखने की बात होगी कि 3 जून को यह ट्रेंड बरकरार रहता है या नहीं, बल्कि हर मंच पर फिलहाल तो आरसीबी का ही पलड़ा भारी दिख रहा है, आरसीबी की ही चर्चा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं