IPL Retention Rule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) 2025 सीजन से पहले अपने सबसे बड़े बदलावों में से एक के लिए तैयार है. IPL Governing Council ने रविवार को बेंगलुरु में हुई वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में रिटेंशन नियमों में बड़े बदलाव को मंजूरी दे दी है. आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी छह खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती . राइट टू मैच (RTM) कार्ड 6 साल बाद फिर से आईपीएल में वापस आ गया है, जबकि इम्पैक्ट प्लेयर नियम भी लागू रहेगा. (IPL Governing Council announces TATA IPL Player Regulations 2025-27)
NEWS 🚨 - IPL Governing Council announces TATA IPL Player Regulations 2025-27.
— IndianPremierLeague (@IPL) September 28, 2024
READ - https://t.co/3XIu1RaYns #TATAIPL pic.twitter.com/XUFkjKqWed
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने मीटिंग में जो फैसले लिए हैं उसकी अहम बातें
# Impact Player rule: आईपीएल की शीर्ष परिषद ने शनिवार को बैठक में Impact प्लेयर नियम को बरकरार रखने का फैसला किया है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सहित कुछ सीनियर क्रिकेटरों ने इस फैसले की दबी जुबान में आलोचना की थी जिसके बाद ऐसी चर्चा थी कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस नियम को हटा सकता है लेकिन इसे अब बरकरार रखने का फैसला किया गया है. शीर्ष परिषद ने इस नियम को 2025 से लेकर 2027 तक के लिए बरकरार रखा है.

धोनी को होगा फायदा
# इंपैक्ट प्लेयर का नियम जारी रहता है तो MS धोनी के एक सीजन और खेलने की संभावना बढ़ जाती है.
# रिटेंशन पॉलिसी की बात करें तो सभी 10 टीमों को पांच-पांच खिलाड़ी रिटेन करने की अनुमति दी गई है. वहीं प्रत्येक टीम को किसी एक खिलाड़ी पर राइट टू मैच (RTM कार्ड) का प्रयोग करने की अनुमति देने का ऐलान कर दिया गया है. वहीं पिछली बार प्रत्येक टीम का पर्स 100 करोड़ रुपये थे, लेकिन इस बार पर्स बढ़ाकर 120 करोड़ रुपये का किया जा सकता है.
राइट टू मैच का नियम आया वापस
आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में राइट टू मैच के नियम को वापस लाने का फैसला किया है. ऑक्शन से पहले पांच खिलाड़ियों को बरकरार रखने वाली फ्रेंचाइजी को 120 करोड़ रुपये की कुल राशि में से 75 करोड़ रुपये पर्स से खर्च करने की अनुमती होगी. नए नियमों के तहत टीमों को 120 रुपये की ऑक्शन राशि रखने की अनुमति दी जाने की बात सामने आई है जो पिछले सीजन की तुलना में 20 करोड़ ज्यादा है.
रिटेंशन की सैलेरी क्या होगा
पहला रिटेंशन: 18 करोड़
दूसरा रिटेंशन: 14 करोड़
तीसरा रिटेंशन: 11 करोड़
चौथा रिटेंशन: 18 करोड़
पांचवां रिटेंशन: 14 करोड़
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में लिए गए फैसले की पूरी डिटेल
आईपीएल 2025 के लिए फ्रेंचाइजी के लिए नीलामी पर्स 120 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है. कुल वेतन सीमा में अब नीलामी पर्स, वृद्धिशील प्रदर्शन वेतन और मैच फीस शामिल होगी. इससे पहले 2024 में कुल वेतन सीमा (नीलामी पर्स + वृद्धिशील प्रदर्शन वेतन) 110 करोड़ रुपये थी जो अब 146 करोड़ रुपये (2025), 151 करोड़ रुपये (2026) और 157 करोड़ रुपये (2027) होगी.
आईपीएल के इतिहास में पहली बार मैच फीस की शुरुआत की गई है. प्रत्येक प्लेइंग मेंबर (इम्पैक्ट प्लेयर सहित) को प्रति मैच 7.5 लाख रुपये की मैच फीस मिलेगी. यह उनकी अनुबंधित राशि के अतिरिक्त होगी. किसी भी विदेशी खिलाड़ी को बड़ी नीलामी के लिए पंजीकरण कराना होगा. यदि विदेशी खिलाड़ी पंजीकरण नहीं कराता है, तो वह अगले वर्ष की खिलाड़ी नीलामी में पंजीकरण के लिए अयोग्य हो जाएगा.
कोई भी खिलाड़ी जो नीलामी में पंजीकरण कराता है और नीलामी में चुने जाने के बाद, सीजन की शुरुआत से पहले खुद को अनुपलब्ध कर देता है, उसे 2 सीजन के लिए टूर्नामेंट और नीलामी में भाग लेने से बैन कर दिया जाएगा.
एक कैप्ड भारतीय खिलाड़ी अनकैप्ड हो जाएगा, अगर खिलाड़ी ने संबंधित सीजन के आयोजन से पहले पिछले पांच कैलेंडर सालों में इंटरनेशनल क्रिकेट (टेस्ट मैच, वनडे, T20I) में शुरुआती XI में नहीं खेला है या उसके पास BCCI के साथ केंद्रीय अनुबंध नहीं है. यह केवल भारतीय खिलाड़ियों के लिए लागू होगा.
इम्पैक्ट प्लेयर साल 2025 से 2027 चक्र तक जारी रहेगा.
रिटेंशन के नियम और शर्तें क्या होंगी, जानिए
बता दें कि फ्रेंचाइजी जिस 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है उसमें कम से कम एक खिलाड़ी अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी होना चाहिए. बाकी के पांच सभी भारतीय या विदेशी हो सकते हैं. इसके अलावा जिन छह खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी को रिटेन करने की अनुमति मिली है उन्हें सीधे रिटेंशन और आरटीएम विकल्पों के संयोजन या सिर्फ आरटीएम विकल्पों के तहत रिटेन किया जा सकात है.
आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों की सैलरी भारतीय खिलाड़ी तय करेंगे.
- अगर 2025 की नीलामी में किसी भारतीय खिलाड़ी के लिए सबसे ज़्यादा बोली 16 करोड़ लगती है, तो 2026 की नीलामी में कोई भी विदेशी खिलाड़ी 16 करोड़ से ज़्यादा रकम नहीं पा सकेगा.
- इसी तरह, अगर इस नीलामी में कोई भारतीय 18 करोड़ से ज़्यादा में बिकता है, तो नीलामी में कोई विदेशी खिलाड़ी अधिकतम 18 करोड़ ही पा सकेगा.
- अगर कोई विदेशी खिलाड़ी 25 करोड़ में बिकता है, तो बाकी 7 करोड़ या 9 करोड़ खिलाड़ियों के कल्याण के लिए बीसीसीआई को दिए जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं